दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 37 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिविज मारिया के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिविज ने होटल की चौथी मंजिल से पूल साइड की ओर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। सूचना पाते ही संसद मार्ग थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में दिविज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिविज मारिया ने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पिछले कुछ महीनों से वह अवसाद का सामना कर रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, दिविज शादीशुदा थे, लेकिन उनके इस कदम के पीछे की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दिविज ने होटल में आकर यह कदम क्यों उठाया और उस समय वह किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल में वह किस कमरे में ठहरा था और वहां उसके साथ कोई और था या नहीं। जांच में जुटी पुलिस टीम मृतक के परिजनों से भी संपर्क कर उनके बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। ली मेरिडियन होटल जैसे व्यस्त और सुरक्षित स्थान पर इस तरह की घटना ने दिल्ली पुलिस और होटल प्रशासन को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है, और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में दर्दनाक वाकया, चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान
दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 37 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिविज मारिया के रूप में हुई है। दिल्ली पु
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





