|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली दंगा आरोपी ताहिर हुसैन को अदालत से बड़ी राहत, जेल में इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी का तख्त इस्तेमाल करने की मिली अनुमति

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में आरोपी पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा अदालत ने जेल में इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी का तख्त इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की है। अतिर

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली दंगा आरोपी ताहिर हुसैन को अदालत से बड़ी राहत, जेल में इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी का तख्त इस्तेमाल करने की मिली अनुमति
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में आरोपी पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा अदालत ने जेल में इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी का तख्त इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी ने ताहिर हुसैन की ओर से दाखिल आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों वस्तुओं का इस्तेमाल जेल नियमों के अनुसार ही किया जाएगा और संबंधित जेल के अधीक्षक को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ताहिर हुसैन की ओर से अदालत में दलील दी गई कि वह विभिन्न बीमारियों से पीड़ित है और उसे नियमित रूप से गर्म पानी की जरूरत होती है, जिसके लिए जेल में इलेक्ट्रिक केतली की आवश्यकता है। इसके साथ ही उसने लकड़ी का तख्त इस्तेमाल करने की अनुमति भी मांगी। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों और जेल अधिकारियों की सिफारिश पर उसे पहले भी इन दोनों वस्तुओं के इस्तेमाल की अनुमति मिलती रही है। ताहिर हुसैन ने दावा किया कि वह पिछले पांच वर्षों से इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी के तख्त का इस्तेमाल कर रहा है और आगे भी इसे जारी रखने की अनुमति चाहता है। अदालत ने ताहिर हुसैन की ओर से पेश किए गए चिकित्सकीय दस्तावेजों का अवलोकन किया, जिनमें इलेक्ट्रिक केतली और लकड़ी के तख्त के इस्तेमाल की अनुमति का उल्लेख था। मेडिकल दस्तावेजों और उसके आवेदन को देखते हुए अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली और मेडिकल आधार पर यह फैसला सुनाया। यह मामला 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले का है, जिसकी जांच स्पेशल सेल ने की थी। ताहिर हुसैन के खिलाफ यूएपीए समेत भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों के तहत आरोप दर्ज हैं। मामले की सुनवाई के दौरान ताहिर हुसैन को न्यायिक हिरासत से अदालत में पेश किया गया था। राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक मधुकर पांडेय और अनिरुद्ध मिश्रा समेत अधिवक्ता मौजूद थे, जबकि ताहिर हुसैन की ओर से अधिवक्ता सुनीधि गुप्ता पेश हुईं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!