|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान: सीजेपी ने शर्तों का उल्लंघन किया, अभिजीत दिपके की हिरासत पर भी सफाई

दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके सीजेपी के प्रदर्शन और अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। दिल्ली पुलिस की उपायुक्त (जनसंपर्क अधिकारी) नेहा यादव ने संवादद

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान: सीजेपी ने शर्तों का उल्लंघन किया, अभिजीत दिपके की हिरासत पर भी सफाई
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके सीजेपी के प्रदर्शन और अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। दिल्ली पुलिस की उपायुक्त (जनसंपर्क अधिकारी) नेहा यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीजेपी संगठन को पहले प्रदर्शन की अनुमति कुछ विशेष शर्तों के साथ दी गई थी, लेकिन संगठन ने उन शर्तों का पालन नहीं किया। उन्होंने साफ किया कि इसी कारणवश इस बार सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब संगठन लगातार सड़कों पर उतरने की बात कर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा यादव ने अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर भी पुलिस का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जैसे ही दिल्ली पुलिस को दिपके की दादी के निधन की जानकारी मिली, पुलिस ने लगातार उनकी मदद करने की कोशिश की। पुलिस ने दिपके से पूछा कि क्या वह अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं और क्या पुलिस उनके सफर की व्यवस्था कर सकती है। इस बातचीत का वीडियो भी दिल्ली पुलिस ने जारी किया है, जिसमें ऑडियो मौजूद है। वीडियो में पुलिस अधिकारी दिपके से कहते हैं कि अगर वह जाना चाहते हैं तो बस, विमान, ट्रेन या किसी भी माध्यम से यात्रा की व्यवस्था की जा सकती है। पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह अपने पिता से बात करना चाहते हैं, जिस पर दिपके ने कहा कि इस समय वह अपने पिता से बात नहीं कर पाएंगे। इससे पहले रविवार सुबह अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद तीनों को रिहा कर दिया गया। रिहाई के दौरान शांति और अच्छे व्यवहार को बनाए रखने के लिए 50,000 रुपये का जमानती बॉन्ड जमा कराया गया। इस बीच अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सीजेपी का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें प्रदर्शन करने से रोकने की शर्त हो। दिपके ने साफ किया कि वे एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के पहले प्रदर्शन के दौरान शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस बार अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जबकि संगठन का कहना है कि वह कानूनी रूप से प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!