|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट, सुरक्षा कारणों से कभी भी बंद हो सकते हैं स्टेशन के गेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने सोमवार शाम को यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें साफ कर दिया गया है कि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट, सुरक्षा कारणों से कभी भी बंद हो सकते हैं स्टेशन के गेट
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने सोमवार शाम को यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें साफ कर दिया गया है कि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के स्टेशनों के गेट कभी भी बंद या चालू हो सकते हैं। डीएमआरसी प्रवक्ता हिमांशु के मुताबिक उन्हें पहले से पता नहीं होता कि गृह मंत्रालय की ओर से कब आदेश आ जाएं कि किसी स्टेशन का कोई गेट बंद करना है, इसलिए स्थिति यही है कि सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों पर अस्थायी तौर पर गेट बंद और खुल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएमआरसी की ओर से जारी गाइडलाइन में यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट, एक्स और लिंक्डइन पर लगातार अपडेट लेते रहें, क्योंकि मेट्रो नियंत्रण की स्थिति सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर कभी भी बदल सकती है। यह जानकारी खासतौर पर उन लाखों यात्रियों के लिए अहम है जो फरीदाबाद-पलवल से वायलेट लाइन पर रोजाना करीब साढ़े चार लाख की संख्या में दिल्ली आते-जाते हैं, जिनमें नौकरीपेशा लोग, छात्र, दिल्ली में खरीदारी करने वाले और व्यवसायी वर्ग शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों सीजेपी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कानून व्यवस्था बहाल करने में लगी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि प्रदर्शनकारी मेट्रो रेल नेटवर्क का किसी तरह गलत फायदा न उठा सकें, और इसीलिए संवेदनशील स्थानों पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट अस्थायी तौर पर बंद और खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्यारह अक्टूबर तक दिल्ली और एनसीआर के पैंतालीस गेट बंद किए गए थे, जिन्हें रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि दो बजे खोला गया था। इसके बाद बारह अक्टूबर की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक फिर से छह मेट्रो स्टेशनों, जिनमें जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड स्टेशन शामिल हैं, के निकासी और प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। शाम पांच बजे के आसपास डीएमआरसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना डाली कि सुबह छह बजे बंद किए गए ये मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। डीएमआरसी प्रवक्ता हिमांशु ने साफ कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते अस्थायी तौर पर मेट्रो रेल नेटवर्क का कोई भी स्टेशन प्रभावित हो सकता है, इसलिए यात्रियों को चाहिए कि वे डीएमआरसी के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर ताजा अपडेट लेकर ही यात्रा करें, जिससे वे असुविधा से बचे रह सकें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!