राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होटल आईटीसी मौर्या और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के होटल ताज में ठहरने की संभावना के चलते पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के काफिले सबसे बड़े होंगे, जिसके लिए हवाई अड्डे से होटल और भारत मंडपम तक सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। पुतिन 11 सितंबर को देर रात करीब 1:15 बजे पालम वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे, जबकि शी जिनपिंग 12 सितंबर को देर रात करीब 12:25 बजे पालम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। पुतिन के मौर्या होटल में ठहरने को देखते हुए वहां चार स्तर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सबसे अंदर क्लॉज प्रोटेक्शन टीम होगी, जो पुतिन की नजदीकी सुरक्षा संभालेगी और उनके साथ लगातार मौजूद रहेगी। दूसरे यानी इनर सिक्योरिटी सर्कल में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। तीसरे, मिडिल सर्कल में दिल्ली पुलिस के कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा संभालेंगे। वहीं सबसे बाहरी यानी आउटर सर्कल की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास होगी। होटल के बाहर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी अपनी सुरक्षा टीम भी हर वक्त मौजूद रहेगी। उनके साथ करीब 25 से 30 कमांडो और सुरक्षा अधिकारी रहने की संभावना है। राष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान ये जवान नजदीकी सुरक्षा घेरा बनाए रखेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी राष्ट्राध्यक्ष जिन होटलों में ठहरेंगे, वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन होटलों की सुरक्षा की समग्र निगरानी और कमान विशेष आयुक्त अपराध स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ में होगी। वहीं भारत मंडपम में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान विशेष आयुक्त विशेष प्रकोष्ठ को दी गई है। सुरक्षा में दिल्ली पुलिस, कमांडो और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के आने-जाने वाले मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने के लिए दिल्ली को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त स्तर के अधिकारी को दी गई है। दोनों देशों की विशेष सुरक्षा टीमें पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और संबंधित होटलों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। विदेशी सुरक्षा टीमों के पास आधुनिक हथियार और सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं। राष्ट्राध्यक्ष जिस मंजिल पर ठहरेंगे, वहां से लेकर होटल की छत और भूतल तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को दी गई है। वहीं रूसी राष्ट्रपति के संभावित होटल में एक अतिरिक्त उपायुक्त और दो सहायक आयुक्त अलग-अलग पारी में तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित होटलों के कर्मचारियों का भी सत्यापन कराया है। कर्मचारियों के दिल्ली में मौजूद रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके गृह राज्यों में भी जांच और सत्यापन कराया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने विदेशी मेहमानों के भारत मंडपम आने-जाने के मार्ग तय कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए इन मार्गों पर कई बार पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। हवाई अड्डे से होटल और होटल से भारत मंडपम तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पुतिन 11 से 13 सितंबर तक भारत की कार्य यात्रा पर रहेंगे और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 11 सितंबर को पुतिन ब्रिक्स व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों की ओर से आयोजित इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा भी करेंगे। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे पुतिन की भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक प्रस्तावित है। 12 सितंबर से
दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग की सुरक्षा अभेद्य, चार स्तरीय घेरा तैयार
राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होटल आईटीसी मौर्या और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के होटल ताज में ठह
NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




