|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली में मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर हालात बेकाबू, 14 उड़ानें डायवर्ट, यात्री परेशान

दिल्ली में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर गंभीर असर प

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर हालात बेकाबू, 14 उड़ानें डायवर्ट, यात्री परेशान
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर गंभीर असर पड़ा, जिससे सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई उड़ानें अपने गंतव्य की बजाय अन्य एयरपोर्ट पर उतारी गईं। हवाई अड्डे पर हालात इतने खराब थे कि दिल्ली आने वाली कुल 14 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इन उड़ानों में दुबई, शारजाह, गोवा, रांची, इंफाल, चेन्नई, इंदौर, मुंबई, लेह, सिलिगुड़ी, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और डिब्रूगढ़ से आने वाली फ्लाइटें शामिल थीं। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और विभिन्न एयरलाइंस ने सुबह से ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करनी शुरू कर दी थी, ताकि लोग घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच कर सकें और एयरपोर्ट पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस एहतियात के बावजूद, बारिश का सीधा प्रभाव उड़ानों के संचालन पर पड़ा और दिनभर हवाई सेवाएं बाधित रहीं। सुबह 11 बजे से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर रही, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल पर दबाव कम करने और डायवर्जन एयरपोर्ट पर भीड़ रोकने के लिए कई उड़ानों को उनके मूल एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान दिल्ली आने वाली लगभग 50 प्रतिशत उड़ानें विलंब से चलीं। प्रस्थान सेवाओं पर इसका और भी अधिक असर देखने को मिला। दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच दिल्ली से उड़ान भरने वाली लगभग सभी उड़ानें विलंबित रहीं और विमान बे-एरिया में ही खड़े रहे। मौसम में सुधार होने के बाद जब उड़ानों का संचालन शुरू हुआ, तो रनवे पर विमानों की लंबी कतार लग गई, जिससे स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लग गए। शाम छह बजे तक प्रस्थान करने वाली लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित रहीं, जिनमें औसतन 40 मिनट की देरी दर्ज की गई। इस दौरान विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए कतार में खड़े दिखे, जिससे यात्रियों में असंतोष और परेशानी दोनों बढ़ी। हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही और कई लोगों को अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में जानकारी के लिए काउंटरों का चक्कर लगाना पड़ा। मौसम से जुड़ी इस बड़ी घटना ने एक बार फिर दिल्ली एयरपोर्ट की बदलते मौसम से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!