|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ का घोटाला, 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, तीन अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवा, सर्जिकल सामान, कंज्यूमेबल्स और चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़े 650 करोड़ रुपये के घोटाले में दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने करीब 12

NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ का घोटाला, 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, तीन अधिकारी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवा, सर्जिकल सामान, कंज्यूमेबल्स और चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़े 650 करोड़ रुपये के घोटाले में दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने करीब 12 हजार पन्नों की चार्जशीट मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश विद्या प्रकाश की अदालत में दाखिल की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि सरकारी खरीद के लिए निर्धारित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) की प्रक्रिया को दरकिनार कर निजी आपूर्तिकर्ता राजीव रंगीला की फर्म को आपूर्ति का ठेका दिया गया। इतना ही नहीं, भुगतान की प्रक्रिया भी जेम को बाईपास कर पूरी की गई, जबकि नियमानुसार खरीद और भुगतान दोनों जेम के माध्यम से ऑनलाइन होने चाहिए थे। चार्जशीट के अनुसार, लेखा विभाग के दो अधिकारियों ने इस तरह भुगतान करने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद लेखा विभाग के अधिकारी नीरज चोपड़ा ने भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। संबंधित खरीद में आपूर्ति का जरूरी सत्यापन और ऑडिट भी नहीं कराया गया। आरोप है कि इनवॉयस की प्रक्रिया भी नियमों के अनुसार पूरी नहीं की गई, फिर भी भुगतान कर दिया गया। मामले में सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के तत्कालीन प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को 18 जून को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 27 जून को तत्कालीन महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल और लेखा विभाग के अधिकारी नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपित निजी आपूर्तिकर्ता राजीव रंगीला अब भी फरार है। एसीबी के अनुसार, डीजीएचएस रहते डॉ. वत्सला अग्रवाल को खरीद और भुगतान से जुड़ी अनियमितताओं की जानकारी थी, इसके बावजूद नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने दी गई। जांच एजेंसी ने उनकी भूमिका को भी चार्जशीट में शामिल किया है। सीपीए प्रमुख रहे डॉ. विनोद कुमार रंगा पर खरीद से संबंधित फाइलों को अपने निजी सेफ में रखवाने का आरोप है। जांच के दौरान खरीद से जुड़ी छह से सात महत्वपूर्ण फाइलें नहीं मिलीं, और एसीबी ने इन फाइलों तथा उनके गायब होने की परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया है। बता दें कि मामले की जांच दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग की ओर से खरीद में संदिग्ध लेनदेन और प्रक्रिया में अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद शुरू हुई थी, जिसके बाद एसीबी ने जांच अपने हाथ में ले ली। कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद दस्तावेजों को सूची से मिलान का निर्देश दिया है, और अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!