|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, बोले- छात्रसंघ चुनाव में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं तो रद्द कर देंगे चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान परिसर में हुई हुड़दंगबाजी और अदालती आदेशों की धज्जियां उड़ाने की घटनाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्

NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान परिसर में हुई हुड़दंगबाजी और अदालती आदेशों की धज्जियां उड़ाने की घटनाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए उपद्रव पर गहरी नाराजगी जताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अब बहुत हो चुका है और इस तरह के आपराधिक व्यवहार, लापरवाही और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अदालत ने चिंता जताते हुए यह भी टिप्पणी की कि हर साल चुनाव के दौरान ऐसी ही घटनाएं दोहराई जाती हैं। गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को डूसू चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच हाथापाई की घटना सामने आई थी। इस दौरान गाड़ियों के काफिले निकालकर गाड़ियों से स्टंट करने, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने की कई खबरें भी कैंपस से आ रही हैं। 16 सितंबर की इस हिंसा ने पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी नियमों के पालन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। हाईकोर्ट ने साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर छात्रों और छात्र संगठनों का ऐसा ही रवैया रहा तो छात्रसंघ चुनाव को पूरी तरह से रद्द भी कराया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हुआ तो वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा पर रोक लगा दी जाएगी। पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र को आपराधिक समाज में नहीं बदला जा सकता। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली पुलिस यह भरोसा दिलाने में नाकाम रहते हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी तो कोर्ट चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने का आदेश देने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। मामले की अगली सुनवाई के दौरान प्रशासन को अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन की पूरी जानकारी देनी होगी। कोर्ट की यह टिप्पणी साफ संकेत देती है कि छात्र राजनीति में अनुशासनहीनता और हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि स्थिति नहीं सुधरी तो चुनाव प्रक्रिया पर ग्रहण लग सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!