|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा मामलों के लिए बनी विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट, 28 अधिकारियों के तबादले

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। अदालत ने सा

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा मामलों के लिए बनी विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट, 28 अधिकारियों के तबादले
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। अदालत ने सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम, 2024 के तहत दिल्ली की विभिन्न अदालतों में लंबित सभी विविध कार्यवाही, जांच और मुकदमों को तत्काल प्रभाव से राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) (सीबीआइ)-25 की विशेष रूप से नामित फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। भविष्य में भी इस अधिनियम के तहत दर्ज होने वाली नई प्रथम सूचना रिपोर्ट और उनसे जुड़ी कार्यवाही की सुनवाई इसी अदालत में की जाएगी। यह व्यवस्था कानून में धारा 12ए जोड़े जाने के बाद लागू की गई है, जिससे परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच और सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने 14 सितंबर को जारी आदेश में दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 28 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश भी जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत अनिल कुमार सिसोदिया को जिला न्यायाधीश (कमर्शियल कोर्ट) तीस हजारी, आशुतोष कुमार को कमर्शियल कोर्ट-10, तीस हजारी और मनोज कुमार को कमर्शियल कोर्ट-02, पटियाला हाउस भेजा गया है। अजय पांडेय को कमर्शियल कोर्ट साकेत में तैनाती दी गई है। इसी क्रम में राकेश पंडित, नरेश कुमार मल्होत्रा, नीलोफर आबिदा परवीन और मोहम्मद फारुख समेत कई अन्य अधिकारियों की भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके अलावा शिवाली बंसल, सत्यव्रत पांडा, सुशांत चांगोत्रा, छवि कपूर और मनीषा खुराना कक्कड़ समेत कई न्यायिक अधिकारियों को विशेष अदालतों और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कुछ अदालतों को समाप्त करने का भी निर्णय लिया है। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) (सीबीआइ)-01 अदालत को समाप्त कर वहां लंबित मामलों को अन्य सीबीआइ अदालतों में समान रूप से बांटने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह तीस हजारी की दो कमर्शियल अदालतों समेत साकेत, द्वारका और अन्य जिलों की कुछ अदालतों को भी समाप्त किया गया है और उनके लंबित मामलों को संबंधित अदालतों में पुनर्वितरित किया जाएगा। हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि तबादले से पहले जिन मामलों में न्यायिक अधिकारियों ने निर्णय विचाराधीन रखा है, उनमें निर्णय निर्धारित तारीख पर या अधिकतम दो से तीन सप्ताह के भीतर सुनाया जाए, ताकि पक्षकारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह पूरा प्रशासनिक पुनर्गठन परीक्षा से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने और न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!