|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल की नसों में जमा कैल्शियम नहीं निकालेगा विटामिन डी3 और के2, नई स्टडी ने किया दावे को खारिज

कैल्शियम हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यही कैल्शियम अगर हार्ट की नसों में जमा हो जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दिल की नसों में कैल्शियम का जमाव बढ़ने पर हार्ट अ

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कैल्शियम हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यही कैल्शियम अगर हार्ट की नसों में जमा हो जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दिल की नसों में कैल्शियम का जमाव बढ़ने पर हार्ट अटैक का भी रिस्क बन सकता है। इसे कम करने के लिए आमतौर पर विटामिन डी3 और के2 सप्लीमेंट खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इन सप्लीमेंट्स से नसों में जमा कैल्शियम कम हो सकता है, लेकिन डेनमार्क में हुई एक नई स्टडी ने इस दावे को पूरी तरह सही नहीं बताया है। इस स्टडी में करीब चार सौ ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिनकी दिल की नसों में पहले से ही काफी कैल्शियम जमा था। इनमें से कुछ लोगों को के2 और डी3 दिया गया, जबकि कुछ को ऐसी गोली दी गई जिसमें ये विटामिन मौजूद नहीं थे। करीब दो साल बाद जब जांच की गई तो पता चला कि के2 और डी3 लेने वाले लोगों में कैल्शियम जमा होने की रफ्तार करीब इक्कीस फीसदी कम थी, लेकिन जो कैल्शियम पहले से नसों में जमा था, वह निकल नहीं था। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल ढल बताते हैं कि के2 और डी3 हार्ट की नसों से कैल्शियम को पूरी तरह से खत्म नहीं करते हैं। इसे एक आसान उदाहरण से समझा जा सकता है कि मान लीजिए किसी पाइप में पहले से गंदगी जमा है और अगर गंदगी और जमा होने की रफ्तार थोड़ी कम हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि पुरानी गंदगी निकल गई। ठीक ऐसा ही इस स्टडी में दिखा है कि के2 और डी3 से पुराना कैल्शियम साफ होने का कोई सबूत नहीं मिला, बस कैल्शियम जमा होने की रफ्तार कुछ कम दिखी है। डॉक्टर अनिल बताते हैं कि विटामिन के2 शरीर में कैल्शियम के इस्तेमाल से जुड़े कुछ काम करता है और चूंकि हार्ट में जमा ज्यादा कैल्शियम खतरनाक हो सकता है, इसलिए ये विटामिन उसको कम करने में मदद करता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि के2 गोली खाते ही नसों में जमा कैल्शियम निकलकर हड्डियों में चला जाएगा। ऐसा भी नहीं है कि डी3 ज्यादा खाने से दिल ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी है और यह कैल्शियम को शरीर में इस्तेमाल करने में मदद करता है तथा हड्डियों के लिए भी आवश्यक है, लेकिन ज्यादा डी3 लेने से दिल की नसें साफ हो जाएंगी, ऐसा कोई सबूत इस स्टडी से नहीं मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना चाहिए, साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन भी कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके अलावा खाना घर का खाना चाहिए और रोज कम से कम पैंतालीस मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए, ताकि हार्ट से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!