घर की दीवारों या छतों पर दरार पड़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। अगर समय रहते इन दरारों की मरम्मत न की जाए, तो धीरे-धीरे पूरा घर कमजोर होने लगता है और कई बार दीवार या छत गिरने जैसी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। आधुनिक समय में निर्माण क्षेत्र में ऐसी तकनीक सामने आ चुकी है, जिसके जरिए बिना तोड़फोड़ और रिपेयर के झंझट के दरारों को भरकर दीवारों और छतों को सालों साल के लिए मजबूत बनाया जा सकता है। इसी दिशा में एक मॉर्डन तकनीक है इंजेक्शन ग्राउटिंग। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल दीवारों, छतों या नींव की दरारों और अंदरूनी खाली जगहों को भरने तथा पानी के रिसाव को रोकने के लिए किया जाता है। इस तकनीक में सबसे पहले दरारों के आसपास या उसकी लाइन पर एक निश्चित दूरी पर छोटे-छोटे छेद किए जाते हैं। इन छेदों में धातु या एल्युमिनियम के छोटे पाइप लगाए जाते हैं। इसके बाद एक विशेष मशीन की मदद से हाई या लो प्रेशर पर ग्राउट मटेरियल जैसे सीमेंट का घोल, एपॉक्सी या पॉलीयूरेथेन यानी पीयू केमिकल को दरारों के अंदर डाला जाता है। प्रेशर के कारण यह मटेरियल दरारों के आखिरी कोने तक फैल जाता है और सूखकर या जमकर ठोस हो जाता है, जिससे पानी के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। यदि पानी के रिसाव को रोकने के लिए पॉलीयूरेथेन ग्राउटिंग का इस्तेमाल किया जाए, तो यह केमिकल पानी के संपर्क में आते ही फूलता है और 10 से 20 मिनट के भीतर लीकेज को तुरंत रोक देता है। वहीं सीमेंट वाले ग्राउट या एपॉक्सी का इस्तेमाल करने पर यह 24 से 48 घंटे या उससे अधिक का समय ले सकता है, क्योंकि इस मटेरियल को सख्त और मजबूत बनने में समय लगता है। किस तरह की दरार में कौन सा मटेरियल इस्तेमाल हो रहा है, इस बात पर भी दरार भरने और मजबूत बनने का समय निर्भर करता है। इंजेक्शन ग्राउटिंग के बाद दीवार या छत आमतौर पर स्थाई रूप से मजबूत और वाटरप्रूफ हो जाती है, बशर्ते काम अच्छी क्वालिटी वाले मटेरियल और सही तरीके से किया गया हो। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मटेरियल पंप करने, नोजल लगाने या ड्रिलिंग का काम प्रोफेशनल तरीके से नहीं किया जाए, तो बाद में फिर दरार पड़ सकती है, इसलिए यह काम हमेशा प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए। इस तरह इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बिना तोड़-फोड़ और रिपेयरिंग के झंझटों के घर की दीवार या छत की दरार आसानी से भर जाती है, इसमें समय भी कम लगता है और घर भी मजबूत हो जाता है।
दीवार की दरारों का मिनटों में इलाज, नई तकनीक से घर बनेगा मजबूत और वाटरप्रूफ
घर की दीवारों या छतों पर दरार पड़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। अगर समय रहते इन दरारों की मरम्मत न की जाए, तो धीरे-धीरे पूरा घर कमजोर होने लगता है और कई बार दीवार या छत गिरने जैसी बड़ी दुर्घटना भी हो
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





