सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटी बच्ची और ऊंची बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर रस्सी के सहारे काम कर रहे एक शख्स के बीच की मासूम बातचीत दिखाई गई है। बच्ची का नाम यामी बताया जा रहा है, जबकि वीडियो में नजर आ रहे मजदूर को जीशान कहा जा रहा है। दोनों के बीच की बातचीत इतनी सहज और प्यारी है कि लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में यामी बालकनी में आती है और बाहर काम कर रहे जीशान को देखकर उनसे बात करने लगती है। बच्ची उनसे कहती है, 'अंकल, मैं आपको याद कर रही थी।' इसके जवाब में जीशान भी कहते हैं कि वह भी उसे याद कर रहे थे। इसके बाद यामी बताती है कि वह स्कूल गई थी। बच्ची जिस सहज अंदाज में उनसे अपनी बातें शेयर करती है, उससे साफ लगता है कि दोनों के बीच पहले से अपनापन है। ऊंचाई पर काम कर रहे जीशान भी बच्ची से उसी प्यार से बात करते नजर आते हैं। यामी और जीशान की इस छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। लोग बच्ची की मासूमियत और दोनों के बीच नजर आ रहे अपनापन की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो का खास पहलू यह है कि इसमें कोई बड़ा ड्रामा नहीं है, बल्कि बच्चों का मासूम भरा दिल दिखाई देता है, जो हर किसी को अपना बना लेता है। इस वायरल वीडियो की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि जीशान ने यामी से बुधवार को मिलने का वादा किया था। वादे वाले दिन यामी जीशान के लिए समोसा और कुछ दूसरे नाश्ते की चीजें लेकर आती है। वह बड़े प्यार से उन्हें नाश्ता देती है और अपने हाथों से सर्व करती है। जीशान को सामने देखकर यामी की खुशी देखते ही बनती है। इसके बाद बच्ची अपने 'अंकल' को गले लगा लेती है और दोनों के बीच का यह पल वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा बन जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर विवाद, बहस और चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन यामी और जीशान की यह कहानी बिल्कुल अलग है। इसमें एक बच्ची का मासूम अपनापन है और एक मेहनतकश शख्स के साथ उसका सहज रिश्ता नजर आता है। यामी के लिए जीशान सिर्फ बिल्डिंग के बाहर रस्सी पर काम करने वाले मजदूर नहीं हैं, बल्कि वह उनके लिए ऐसे 'अंकल' हैं, जिन्हें वह याद करती है, जिनसे बात करती है और जिनके लिए नाश्ता लेकर आती है। वहीं, जीशान भी बच्ची की बातों को उसी अपनापन के साथ सुनते और जवाब देते नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इस छोटी-सी दोस्ती को इतना पसंद कर रहे हैं।
दीवार पर लटके 'अंकल' से बच्ची की मासूम बातें, 17 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा दिल छू लेने वाला VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटी बच्ची और ऊंची बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर रस्सी के सहारे काम कर रहे एक शख्स के बीच की मासूम बातचीत दिखा
NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
