|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

देवर-भाभी के अफेयर का खौफनाक अंजाम! मासूम भतीजी को जलते चूल्हे पर बिठाया, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में देवर-भाभी के अवैध प्रेम प्रसंग और उससे उपजे पारिवारिक विवाद ने एक दो

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
देवर-भाभी के अफेयर का खौफनाक अंजाम! मासूम भतीजी को जलते चूल्हे पर बिठाया, इलाज के दौरान मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में देवर-भाभी के अवैध प्रेम प्रसंग और उससे उपजे पारिवारिक विवाद ने एक दो वर्ष की मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी नितिन कुमार लोनिया का अपनी बड़ी भाभी अंकिता के साथ अफेयर था। अंकिता अपने पति सुधीर और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। पिछले महीने 26 अगस्त को अंकिता अपनी छोटी बच्ची परमेश्वरी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद काफी तलाश के बावजूद तीनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्ची के नाना ने कोनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों की जानकारी जुटाई। सात सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची घुटकू गांव वापस लौट आए, जिसके बाद परिवार में फिर से विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ और कुछ देर बाद नितिन तथा उसकी भाभी अंकिता के बीच भी जमकर बहस हो गई। कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया गया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन ने अपनी दो साल की मासूम भतीजी परमेश्वरी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया है, जिससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। देर रात इलाज के दौरान मासूम परमेश्वरी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और बच्ची को जलते चूल्हे में बैठाने के पीछे की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!