दिशा सालियान मौत मामले में अब कानूनी लड़ाई और तेज हो गई है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में माफी और मुआवजे की मांग की गई है। नोटिस देने के लिए वकील नीलेश ओझा आदित्य ठाकरे के घर के बाहर पहुंचे, जहां हंगामा हुआ। ओझा ने बताया कि उनके एक जूनियर वकील उसी वक्त नोटिस दे रहे थे। नोटिस में माफी और 500 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की मांग की गई है। ओझा ने कहा कि संविधान में सब बराबर हैं और उन्हें वकालत न करने देने की धमकी दी गई थी, इसलिए वे सीधे दरवाजे पर नोटिस देने आए। उन्होंने कहा कि जितने चाहें गुंडे बुला लें, जो करना है कर लें। वकील नीलेश ओझा ने यह भी कहा कि धमकाने से कानून की लड़ाई नहीं रुकेगी। नोटिस के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने 16 सितंबर 2026 को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अंग्रेजी और मराठी में झूठी, बुरी नीयत वाली और मानहानि करने वाली पोस्ट डाली थीं। आरोप है कि इन पोस्टों में सतीश सालियान पर राजनीतिक मकसद और निजी दुश्मनी के आरोप लगाए गए। यह सब उनकी बेटी की मौत से जुड़ी कार्यवाही और सीबीआई जांच के संदर्भ में कहा गया। नोटिस में मुआजे और हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इससे पहले सतीश सालियान ने आदित्य की टिप्पणी पर कहा था कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं और उनकी बेटी भी राजनीति में नहीं थी। उन्होंने पूछा था कि क्या रेप और हत्या करने वालों ने नेताओं से पूछकर ऐसा किया था। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सम्मान से बात की और कोई परेशानी नहीं दी। परिवार से चार घंटे पूछताछ हुई, जिसे अच्छे से संभाला गया। उन्होंने माना कि आगे और मुश्किलें आएंगी। आदित्य ठाकरे ने एक्स पर कहा था कि वह दिशा से कभी नहीं मिले और उनका नाम जोड़ना बिना सबूत का चरित्र हनन है। उद्धव ठाकरे ने भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दिशा सालियान 28 साल की थीं और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मालाड की एक इमारत से गिरकर उनकी मौत हुई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। 2 सितंबर को हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया। सीबीआई ने बिना किसी आरोपी का नाम लिए केस दर्ज किया है।
दिशा मामले में आदित्य ठाकरे के घर के बाहर हंगामा, 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस सौंपा
दिशा सालियान मौत मामले में अब कानूनी लड़ाई और तेज हो गई है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में माफी और मुआवजे की
NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

