|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दिशा सालियान मामले में अमित ठाकरे ने आदित्य का किया बचाव, बोले- भाई ऐसी किसी चीज में शामिल नहीं हो सकते

दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता अमित ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) न

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिशा सालियान मामले में अमित ठाकरे ने आदित्य का किया बचाव, बोले- भाई ऐसी किसी चीज में शामिल नहीं हो सकते
📷 NRI Post Hindi Desk

दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता अमित ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का बचाव किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक भाई के तौर पर वह कह सकते हैं कि आदित्य ऐसी किसी चीज में शामिल नहीं हो सकते। यह बयान ऐसे समय आया है जब सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में फिलहाल किसी आरोपी का नाम नहीं है। यह कार्रवाई बॉम्बे उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हुई है। दिशा सालियान के पिता की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। अदालत ने कहा था कि छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि पुलिस की जांच से कई सवालों के जवाब मिलने के बजाय नए सवाल खड़े हुए। सीबीआई की प्राथमिकी के बाद आदित्य ठाकरे ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक मकसद से चलाया जा रहा ऐसा प्रचार उन्हें सच के लिए लड़ने से नहीं रोक सकता। आदित्य ने दावा किया था कि वह दिशा सालियान को कभी जानते या मिले तक नहीं थे। उन्होंने अपने नाम को इस मामले से जोड़ने को राजनीतिक और व्यक्तिगत मकसद से की जा रही चरित्र हत्या की कोशिश बताया था। उन्होंने कहा था कि करीब छह साल से कुछ लोग बिना किसी सबूत के उनका नाम इस दुखद मामले से जोड़ रहे हैं। बता दें कि 28 वर्षीय दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने उस समय आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में जांच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। दिशा की मौत के करीब एक सप्ताह बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध को लेकर उस समय कई तरह के दावे और अटकलें सामने आई थीं। दो सितंबर को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। अदालत ने छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर मुंबई पुलिस की आलोचना भी की थी। अब सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
दिशा सालियान मामले में अमित ठाकरे ने आदित्य का किया बचाव, बोले- भाई ऐसी किसी चीज में शामिल नहीं हो सकते — NRI Post