|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त बैठक: सीमा सुरक्षा से लेकर रेलवे नेटवर्क तक, कई अहम फैसलों पर मुहर

भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और आपसी सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित संयुक्त कार्यसमूह की 14वीं बैठक दो दिनों की गहन चर्चा के बाद शुक्रवार को संपन्न हुई

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त बैठक: सीमा सुरक्षा से लेकर रेलवे नेटवर्क तक, कई अहम फैसलों पर मुहर
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और आपसी सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित संयुक्त कार्यसमूह की 14वीं बैठक दो दिनों की गहन चर्चा के बाद शुक्रवार को संपन्न हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सड़क और रेलवे नेटवर्क के विकास पर सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान सीमा स्तंभों के संरक्षण को आवश्यक बताते हुए क्षतिग्रस्त स्तंभों और सीमावर्ती क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का आकलन करने के लिए ड्रोन मैपिंग का समर्थन किया गया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके। मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और एकीकृत जांच चौकियों (आईसीपी) के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। सीमा पार होने वाले अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत समन्वय और क्षमता निर्माण को बढ़ाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु ने किया, जबकि नेपाल की ओर से गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले ने अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन के मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने और अगली बैठक नेपाल में आयोजित करने पर सहमति जताई है, जिसकी तिथि बाद में दोनों पक्षों के आपसी विचार-विमर्श से तय की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों की समीक्षा करना और आपसी सहयोग के नए रास्ते तलाशना था, जिसमें दोनों पक्षों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा के प्रति आपसी प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!