संभल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में बिखेर दिया। चंदौसी रोड स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी शानिया का निकाह मेरठ के फिटकरी गांव निवासी आकिब के साथ तय हुआ था और घर में शादी की तैयारियां पूरी जोरों पर थीं। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की थी, जिसमें से तीन लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। बुधवार को निकाह होना था, लेकिन निकाह से करीब चार घंटे पहले दूल्हे के पिता सालिम ने फोन कर बाकी दो लाख रुपये की मांग कर दी। जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने बरात लेकर आने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा, जिससे शादी टूट गई। जिस घर में बेटी की विदाई की तैयारियां हो रही थीं, वहां खुशियों की जगह मायूसी छा गई और दुल्हन रात भर रोती रही। बेटी की शादी का सपना संजोए बैठी मां अफरोज के सामने अचानक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई और शादी में आए मेहमान भी इस घटनाक्रम से हैरान रह गए। इसके बाद अफरोज ने दूल्हे आकिब और उसके पिता सालिम के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला चर्चा में आने के बाद गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दूल्हा पक्ष को बातचीत के लिए मेरठ से मोहम्मदपुर टांडा बुलाया और गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। काफी देर तक बातचीत चली, लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका और गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाल मोहित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जा रही है, जिससे आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकल सके।
दहेज के लिए दूल्हे ने तोड़ी शादी, निकाह से चार घंटे पहले मांगे दो लाख रुपये, रात भर रोती रही दुल्हन
संभल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में बिखेर दिया। चंदौसी रोड स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी शानिया का निकाह मेरठ के फिटकरी गांव निवासी आकिब के साथ तय हुआ था और घ
NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




