|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दही और केले के पत्ते से बनाएं कर्नाटक की फेमस कद्दू कडुबू, नोट करें आसान रेसिपी

अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और हल्का-फुल्का ट्राई करना चाहते हैं, तो कर्नाटक की मशहूर डिश पंपकिन कडुबू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। उत्तर भारत में नाश्

NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और हल्का-फुल्का ट्राई करना चाहते हैं, तो कर्नाटक की मशहूर डिश पंपकिन कडुबू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। उत्तर भारत में नाश्ते में अक्सर पराठा, पोहा और चीला जैसी चीजें खाई जाती हैं, लेकिन अगर आप तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं और सेहतमंद कुछ खाना चाहते हैं, तो दक्षिण भारत की कुछ खास डिशेज को आजमाया जा सकता है। इन्हीं में से एक है पंपकिन कडुबू, जिसे खासतौर पर कर्नाटक में नाश्ते के तौर पर बनाया जाता है। यह डिश सूजी, ताजे कद्दू, नारियल और स्वीट कॉर्न से तैयार की जाती है, और इसका स्वाद लाजवाब होता है। सबसे खास बात यह है कि इसे तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि केले के पत्ते में पैक करके भाप में पकाया जाता है, जिससे यह एक हल्की और सेहतमंद डिश बन जाती है। यही वजह है कि यह नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। अक्सर बच्चे कद्दू की सब्जी देखकर मुंह बना लेते हैं, लेकिन इस डिश को वे भी चाव से खा सकते हैं, और इसे बच्चों के स्कूल टिफिन में भी आसानी से दिया जा सकता है। पंपकिन कडुबू बनाने के लिए सामग्री की बात करें तो इसमें एक कप सूजी, एक से डेढ़ कप कद्दूकस किया हुआ कद्दू, आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, दो बारीक कटी हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, दो बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न, एक चौथाई कप दही और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा कडुबू को भाप में पकाने के लिए केले के पत्तों की भी आवश्यकता होती है। बनाने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सूजी, कद्दूकस किया हुआ कद्दू, नारियल, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वीट कॉर्न डालें। इसके बाद इसमें दही और स्वादानुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दें। अब इस मिश्रण को ढककर करीब पांच मिनट के लिए रख दें, जिससे सूजी थोड़ी नमी सोख लेगी और मिश्रण आसानी से सेट हो जाएगा। इसके बाद केले के पत्तों को गैस की धीमी आंच पर हल्का-सा गर्म करें, जिससे पत्ते नरम हो जाएंगे और आसानी से मोड़े जा सकेंगे। फिर केले के पत्ते पर तैयार मिश्रण की एक कलछी डालें और हल्के हाथ से थोड़ा फैला दें। पत्ते को मोड़कर मिश्रण को अच्छी तरह पैक कर दें। अब इन पैकेट्स को स्टीमर में रखें और करीब दस से पंद्रह मिनट तक भाप में पकाएं। जब कडुबू अच्छी तरह पक जाए, तो इसे स्टीमर से निकाल लें। अगर आपके पास केले के पत्ते नहीं हैं, तो आप इस मिश्रण को इडली प्लेट में रखकर भी स्टीम कर सकते हैं। इसे तीखी नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है, और नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता और खाने में यह बेहद टेस्टी लगती है। पंपकिन कडुबू की खासियत इसके स्वाद और बनाने के तरीके में है, क्योंकि इसमें कद्दू और नारियल का हल्का मीठा स्वाद आता है, जबकि हरी मिर्च इसमें तीखापन बढ़ाती है। चूंकि इसे डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह हल्के और बिना तले हुए नाश्ते के तौर पर मेन्यू में शामिल करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। अगर आप भी नाश्ते में कुछ नया और सेहतमंद आजमाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!