|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दारोगा से आरडीओ तक: बिहार की निशा ने 70वीं बीपीएससी में पाई सफलता, किसान परिवार का बढ़ाया मान

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की रहने वाली निशा कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर युवाओं के लिए सफलता की नई मिसाल पेश की है। बगहा नगर के

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दारोगा से आरडीओ तक: बिहार की निशा ने 70वीं बीपीएससी में पाई सफलता, किसान परिवार का बढ़ाया मान
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की रहने वाली निशा कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर युवाओं के लिए सफलता की नई मिसाल पेश की है। बगहा नगर के काली स्थान रोड, वार्ड संख्या 28 निवासी निशा कुमारी ने पहले बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर अपनी प्रतिभा साबित की थी और अब प्रशासनिक सेवा में आगे बढ़ते हुए आरडीओ बनकर अपने किसान परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पिता प्रदीप कुमार गुप्ता एक छोटे किसान हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कपड़े की छोटी दुकान भी चलाते हैं, जबकि दादा शालिग्राम प्रसाद किसान होने के साथ पीडीएस दुकानदार हैं। चार बेटियों वाले इस साधारण परिवार में कोई बेटा नहीं है, लेकिन पिता प्रदीप कुमार को इसका कभी मलाल नहीं रहा और उन्होंने सीमित आमदनी के बावजूद बेटियों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। निशा चार बहनों में दूसरे स्थान पर हैं और उनकी प्रतिभा स्कूली दिनों से ही सामने आने लगी थी, जब बगहा में दसवीं तक की पढ़ाई के दौरान वह टापर रहीं और इस उपलब्धि पर उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना लेकर पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। परिवार से दूर रहकर सीमित संसाधनों में लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं और उनकी मेहनत का परिणाम पहले ही प्रयास में सामने आया, जब उनका चयन बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर हुआ और उन्होंने सीतामढ़ी के नगर थाना में करीब सात महीने तक सेवा भी दी। लेकिन प्रशासनिक सेवा में आगे बढ़ने की इच्छा ने उन्हें तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया और अब उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत होती हैं। मां ममता देवी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस करती हैं और उनका कहना है कि बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए परिवार ने कई कठिनाइयां झेलीं, लेकिन उनकी शिक्षा से कभी समझौता नहीं किया। निशा की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों छोटी बहनें पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और माता-पिता को उम्मीद है कि वे भी अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगी। इस दीपावली निशा की सफलता ने परिवार के आंगन में खुशियों का ऐसा दीप जलाया है, जिसकी रोशनी समाज की दूसरी बेटियों तक भी पहुंच रही है। निशा की सफलता के पीछे किसी संपन्न परिवार की आर्थिक ताकत नहीं, बल्कि माता-पिता का त्याग, विश्वास और उनकी वर्षों की मेहनत है। उप सभापति रश्मि रंजन ने कहा कि बगहा की बेटी निशा कुमारी ने अपनी उपलब्धि से सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है, और यह साबित होता है कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर मिले तो वे सफलता की हर सीढ़ी पार कर अपनी मंजिल हासिल कर सकती हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!