|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराने वाले नेता हारे चुनाव

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन नेताओं ने धीरेंद्

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराने वाले नेता हारे चुनाव
📷 NRI Post Hindi Desk

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराई है, वे सभी नेता चुनाव हार गए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह बयान अपनी पदयात्रा के दौरान दिया, जो अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बागेश्वर महाराज राजा भैया के घर भी रामकथा कहने के लिए गए हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितनी भी रामकथा कराए, वह कांग्रेस के लिए उतना ही हितकारी होगा। इस दौरान जब वे बयान दे रहे थे, तो उनकी पत्नी अमृता सिंह ने उन्हें बीच में टोकने की कोशिश की, लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं रुके। उन्होंने गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए कहा कि राम को लेकर उन्होंने जो बयान दिया, वह उसका भरपूर समर्थन करते हैं और यही सनातन धर्म है, जिसके लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। बयान देने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह पत्रकारों के लिए हेडलाइन का काम करेगा। उल्लेखनीय है कि चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक राजा भैया द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा का आयोजन कराया गया था। राजा भैया दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार हैं और जयवर्धन सिंह के मामा ससुर हैं, लेकिन राजनीति में कोई रिश्तेदार नहीं होता। रामकथा के माध्यम से समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की जा रही है, जो कांग्रेस की गठबंधन पार्टी है, इसलिए दिग्विजय सिंह ने कुंडा विधायक राजा भैया के ऊपर कटाक्ष करते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है और दिग्विजय सिंह की इस बयानबाजी ने माहौल को गर्मा दिया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!