इंदौर में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट को बम धमाके से निशाना बनाने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले इंदौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे संदेश मिले थे, जिनमें दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट में बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। जांच में पता चला है कि इनमें से एक धमकी भरा ईमेल देवास निवासी निखिल गुप्ता की हैक की गई ईमेल आईडी से भेजा गया था। निखिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनका ईमेल अकाउंट इसी साल मार्च या अप्रैल में हैक हो गया था, जिसे वह लंबे समय से रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने निखिल के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हैक किए गए अकाउंट का इस्तेमाल किसने और कहां से किया। साइबर जांच के दौरान ईमेल अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें अमेरिका का एक संदिग्ध आईपी एड्रेस सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए किया गया था, जिससे वास्तविक लोकेशन और ईमेल भेजने वाले की पहचान छिपाने की कोशिश की गई हो सकती है। शुरुआती पड़ताल में सभी धमकियां फर्जी और भ्रामक पाई गईं, लेकिन अलग-अलग ईमेल अकाउंट से संदेश भेजे जाने के कारण साइबर टीम इनके पीछे सक्रिय व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस हैकिंग के पूरे घटनाक्रम, संदिग्ध आईपी एड्रेस और इसके पीछे सक्रिय साइबर अपराधियों की भूमिका की जांच कर रही है। इधर 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के लिए आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आवेदन पर विचार किया जा रहा है और कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य पहलुओं की समीक्षा के बाद ही अनुमति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
दिलजीत के कॉन्सर्ट धमकी केस में बड़ा खुलासा, देवास के युवक की हैक आईडी से भेजा गया ईमेल; अमेरिका तक जुड़े तार
इंदौर में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट को बम धमाके से निशाना बनाने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडो
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

