|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने गिरनार पर्वत पर अंबाजी माता के किए दर्शन, शेयर किया ट्रेकिंग का वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। 21 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है, लेकिन अपने शो स

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। 21 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है, लेकिन अपने शो से पहले दिलजीत ने गुजरात की एक ऐसी जगह के दर्शन किए, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और एडवेंचर के लिए जानी जाती है। दिलजीत ने हाल ही में गुजरात के गिरनार पर्वत की यात्रा की और यहां स्थित अंबाजी माता मंदिर में माथा टेका। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस यात्रा का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो पहाड़ की सीढ़ियां चढ़ते, ट्रेकिंग करते और रोपवे की सवारी करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जय गिरनारी, गिरनार पर्वत लगभग 66 मिलियन साल पहले बना गुजरात।' इसकी पुरानी जियोलॉजिकल शेप और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं। गिरनार पर्वत गुजरात के जूनागढ़ शहर के पास स्थित पहाड़ियों का एक समूह है, जिसे गिरिनगर और रैवतक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह हिंदू और जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद पवित्र मानी जाती है और समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पर्वत पर कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। गिरनार में अंबाजी माता मंदिर के अलावा नेमिनाथ मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, दत्तात्रेय मंदिर और कालिका मंदिर भी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अगर किसी को पहाड़ों पर ट्रेकिंग करना पसंद नहीं है या हजारों सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है, तो यहां रोपवे की सुविधा भी मौजूद है, जिसकी मदद से पहाड़ के ऊपरी हिस्से में स्थित अंबाजी माता मंदिर के पास तक पहुंचना आसान हो जाता है। गिरनार घूमने के लिए नवंबर से फरवरी तक का समय अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम काफी ठंडा रहता है, जिससे ट्रेकिंग और पहाड़ चढ़ना आसान हो जाता है। गिरनार पर्वत पहुंचने के लिए सबसे पहले गुजरात के जूनागढ़ जाना होगा, जहां रेलवे स्टेशन मौजूद है और गुजरात के कई बड़े शहरों से ट्रेन मिल जाती हैं। जूनागढ़ पहुंचने के बाद टैक्सी से गिरनार तलहटी पहुंचा जा सकता है, यहीं से पहाड़ की पैदल चढ़ाई और रोपवे की यात्रा शुरू होती है। अगर आप भी गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गिरनार पर्वत को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि यहां मंदिरों के दर्शन से लेकर पहाड़ों के शानदार नजारे देखने तक का मौका मिलता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!