कड़कड़डूमा में विकसित किए जा रहे ईस्ट दिल्ली हब का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसके तहत यहां 48 मंजिला आवासीय टावर तैयार किया जा रहा है। इस टावर की ऊंचाई करीब 155 मीटर होगी और इसके पूरा होने पर यह राजधानी की सबसे ऊंची आवासीय इमारत बन जाएगी। मंगलवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने परियोजना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवासीय टावरों में चल रहे फिनिशिंग कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी एनबीसीसी को आपसी समन्वय के साथ काम पूरा करने और परियोजना का समय पर हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली को टिकाऊ और सघन शहरी जीवन के क्षेत्र में एक मिसाल बनना चाहिए तथा परियोजना का निर्माण उसकी परिकल्पना के अनुरूप होना चाहिए। यहां करीब 30 हेक्टेयर में विकसित हो रहा ईस्ट दिल्ली हब ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट परियोजना है, जिसके तहत आवासीय, व्यावसायिक और नागरिक सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में डीडीए ने डीडीए टावरिंग हाइट्स नाम से प्रीमियम आवासीय योजना शुरू की थी, जिसमें दो बेडरूम वाले 1026 फ्लैट शामिल हैं। परियोजना में करीब 20 हजार वर्ग मीटर का केंद्रीय हरित क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिसमें जागिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का स्थान, ओपन एयर जिम, क्रिकेट मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और हरित क्षेत्र होंगे। निर्माण में मजबूती के लिए मिवान शटरिंग तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले जिप्सम प्लास्टर का इस्तेमाल किया गया है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओपी शर्मा और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत तैयार, कड़कड़डूमा में 48 मंजिला टावर में 1026 प्रीमियम फ्लैट
कड़कड़डूमा में विकसित किए जा रहे ईस्ट दिल्ली हब का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसके तहत यहां 48 मंजिला आवासीय टावर तैयार किया जा रहा है। इस टावर की ऊंचाई करीब 155 मीटर होगी और इसके प
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




