|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग को सुबह करीब नौ बजकर पचास मिनट पर चावड़ी बाजार में इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है। एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है, जिसके अंदर कोई भी फंसा हो सकता है। फिलहाल बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है, जो एक व्यस्त इलाका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। बचाव कर्मी मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और मौके पर चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इमारत के अंडर कंस्ट्रक्शन होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!