|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली दंगा मामले में सात दोषियों को छह-छह माह का कठोर कारावास, धारा 144 उल्लंघन पर कोर्ट सख्त

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने शुक्रवार को धारा 144 के तहत लागू निषेधा

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली दंगा मामले में सात दोषियों को छह-छह माह का कठोर कारावास, धारा 144 उल्लंघन पर कोर्ट सख्त
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने शुक्रवार को धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में सात दोषियों को छह-छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, सभी दोषी ट्रायल के दौरान छह महीने से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं, इसलिए जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। खजूरी खास थाने में दर्ज एफआइआर के तहत कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह उर्फ हैप्पी, संदीप उर्फ संजीव, राहुल उर्फ अजय, भरत भूषण उर्फ लक्की, सचिन रस्तोगी और धर्मेंद्र उर्फ धाम को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दोषी ठहराया गया था। सजा पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दोषियों की आर्थिक स्थिति और परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए नरमी बरतने की अपील की थी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसे आदेशों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती जरूरी है। यह फैसला दंगों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने वालों को जवाबदेही से बच नहीं सकते।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!