|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली-नोएडा की हवा जहरीली: कई इलाकों में AQI 300 पार, DTU सबसे प्रदूषित, कोहरा और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम और प्रदूषण दोनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगह

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली-नोएडा की हवा जहरीली: कई इलाकों में AQI 300 पार, DTU सबसे प्रदूषित, कोहरा और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम और प्रदूषण दोनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। वहीं दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शनिवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में यह 200 से ऊपर बना हुआ है। शनिवार सुबह सबसे अधिक प्रदूषण दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दर्ज किया गया, जहां सूचकांक 362 रहा। इसके अलावा आनंद विहार में 324 और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में 307 दर्ज किया गया। राजधानी के अन्य इलाकों की बात करें तो अशोक विहार में 288, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 269, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर 250, बुराड़ी में 248, द्वारका सेक्टर-8 में 245 और अलीपुर में 239 सूचकांक दर्ज किया गया। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है, जहां सेक्टर-62 में 342, सेक्टर-125 में 259 और सेक्टर-116 में 216 सूचकांक रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। इस हिसाब से दिल्ली के कई इलाके बहुत खराब श्रेणी में हैं। रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!