दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम कई दिनों से इस संदिग्ध पर सोशल मीडिया के जरिए नजर रख रही थी और लगातार उसकी गतिविधियों को मॉनिटर कर रही थी। गिरफ्तारी से पहले संदिग्ध से पूछताछ की गई और उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नौजवानों का ब्रेनवाश करने में लगी हुई है और गिरफ्तार आरोपी को भी सोशल मीडिया के जरिए ही भर्ती किया गया था। अब जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या इस संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन है या नहीं। दरअसल, गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को वडोदरा में गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से एके-47 जैसी असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद किए गए थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी वडोदरा स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन समेत सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद सहारुल इस्लाम कबीरुद्दीन के रूप में हुई है, जो असम के करीमगंज का रहने वाला है। गुजरात एटीएस ने उसे गुरुवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास उस वक्त पकड़ा, जब वह दाहोद से हथियार लेकर लौट रहा था। एटीएस ने आरोपी के पास से एके-47 जैसी दिखने वाली ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 20 हजार रुपये नकद भी मिले। एजेंसी को आरोपी के मोबाइल फोन से वडोदरा के भारतीय वायुसेना स्टेशन की तस्वीरें भी मिलीं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, और जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच के संभावित संबंधों की गहराई से जांच कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम कई दिनों से इस संदिग्ध पर सोशल मीडिया के जरिए नजर रख रही थी और लगातार उसकी गतिव
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


