नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के एक कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्टेडियम के अंदर और आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट और रिंग रोड के आसपास भीषण जाम लगने की आशंका जताई गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाम 4 बजे से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा यातायात की स्थिति के अनुसार संबंधित प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड समेत संबंधित प्रमुख मार्गों पर पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे शाम 4 से 6 बजे के बीच इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्गों से बचें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों निर्माण कार्य के चलते कालकाजी फ्लाईओवर बंद होने से मोदी मिल फ्लाईओवर पर भी भीषण जाम देखा गया था, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली में आज शाम 4 से 6 बजे तक ITO और रिंग रोड समेत कई मार्ग बंद, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के एक कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्ट
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


