|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिल्ली में इंडी गठबंधन की महारैली: 10 लाख लोगों के दावे के बीच 4000 पुलिसकर्मी तैनात, 200 सीसीटीवी से होगी निगरानी

रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। इंडी गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं द

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में इंडी गठबंधन की महारैली: 10 लाख लोगों के दावे के बीच 4000 पुलिसकर्मी तैनात, 200 सीसीटीवी से होगी निगरानी
📷 NRI Post Hindi Desk

रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। इंडी गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखी जाए तथा भीड़ के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या सुरक्षा में चूक न हो। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान को 14 जोन में बांटा है और सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। रामलीला मैदान में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और जांच के बाद ही लोगों को मैदान में प्रवेश देने की तैयारी है, जबकि रैली के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी नजर रखेंगे तथा प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी, जबकि दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे। मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ बॉडी-वार्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा विरोधी वाहन तथा निगरानी उपकरणों से लैस गाड़ियां तैनात रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने आयोजकों को सुरक्षा इंतजामों में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं और रणनीतिक स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनकी फुटेज पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाने को कहा है, साथ ही रैली में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों, स्वयंसेवकों और उन्हें लाने वाली बसों का ब्योरा भी मांगा गया है। आयोजकों को वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय करने, मैदान में रात में रुकने की अनुमति न देने, अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने की हिदायत दी गई है, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। रैली और विभिन्न संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 270 कंपनियों की तैनाती तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है, जिनकी तैनाती के समन्वय की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!