दिल्ली में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में रविवार को दिवाली पर पूजा-पाठ के बाद परिवार के लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान परिवार का 10 साल का बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था, तभी एक रॉकेट आसमान में जाने के बजाय सीधे उसके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे उसके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। इस घटना से परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के चलते उनके बच्चे की जान नहीं बच सकी। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली में दिवाली की खुशियां बनी मातम, पेट में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत
दिल्ली में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में रविवार को दिवाली पर पूजा-पाठ के बाद परिवार के लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान परि
NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


