राजधानी दिल्ली में पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध और दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद दीपावली के दिन और उसके अगले दिन सोमवार को भी जमकर आतिशबाजी हुई। दिल्ली पुलिस ने आतिशबाजी को लेकर विशेष व्यवस्था की थी, जिसके तहत सुबह छह से आठ बजे और रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति निर्धारित की गई थी, लेकिन लोगों ने निर्धारित समय सीमा की जमकर धज्जियां उड़ाईं। कई इलाकों में सुबह निर्धारित समय से पहले और रात दस बजे के बाद भी पटाखे फोड़े गए, जिससे देर रात तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। आतिशबाजी के धुएं ने पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली की हवा को और जहरीला बना दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने निर्धारित समय के अलावा पटाखे फोड़ने के मामले में 393 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर पटाखे फोड़ने के मामले सामने आए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इन मामलों में कार्रवाई की गई। ज्यादातर मामलों में आरोपियों की पहचान नहीं हो पाने के कारण अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि दीवाली की रात प्रदूषण चरम पर पहुंच गया था और दिल्ली के कई केंद्रों पर डेटा भी नहीं दिखा, जिससे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की चेतावनी और प्रतिबंध के बावजूद हुई इस आतिशबाजी ने राजधानी की हवा की गुणवत्ता को और खराब कर दिया है।
दिल्ली में पटाखा प्रतिबंध की धज्जियां, देर रात तक चली आतिशबाजी; पुलिस ने 393 अज्ञात लोगों पर दर्ज की एफआईआर
राजधानी दिल्ली में पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध और दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद दीपावली के दिन और उसके अगले दिन सोमवार को भी जमकर आतिशबाजी हुई। दिल्ली पुलिस ने आतिशबाजी को लेकर विशेष व्यवस्था की थी,
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


