|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 324 पार, ग्रैप-2 लागू; जानें कौन सी पाबंदियां होंगी

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्ला

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 324 पार, ग्रैप-2 लागू; जानें कौन सी पाबंदियां होंगी
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) की दूसरी स्टेज की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार को दिल्ली की हवा बिगड़कर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई और शाम 4 बजे तक एक्यूआई बढ़कर 324 हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 312 दर्ज किया गया था। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इस सीजन में पहली बार दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा है। कुछ दिनों पहले ही ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू की गई थीं, लेकिन प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद अब ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। ग्रैप यानी ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट का प्लान है, जिसमें प्रदूषण को रोकने के लिए चार स्टेज तक कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं और अभी दूसरी स्टेज लागू हो गई है। बता दें कि 28 सितंबर 2026 को सीएक्यूएम की बैठक में ग्रैप के नियमों में कुछ बदलाव किए गए थे, जिसके तहत धूल नियंत्रण, ठोस कचरा प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कुछ उपायों के साथ-साथ डीजल जनरेटर सेट और बीएस-4 या उससे पुराने मानक की बसों के प्रवेश से जुड़े उपायों को स्टेज-2 से हटाकर स्टेज-1 में शामिल कर दिया गया था। ग्रैप स्टेज-2 में सबसे पहली बात यह है कि स्टेज-1 के उपाय जारी रहते हैं और अब प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकारी एजेंसियां पहले से ज्यादा सख्ती बरतेंगी। सड़कों पर रोजाना मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग के जरिए सफाई होगी और धूल रोकने के लिए पानी के साथ डस्ट सप्रेसेंट का छिड़काव किया जाएगा। प्रदूषण के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का पालन कराने के लिए निरीक्षण बढ़ाया जाएगा। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा, लोगों को सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है और जिनके काम की प्रकृति अनुमति देती है, उन्हें घर से काम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर निर्धारित पाबंदियां भी लागू की जाती हैं। अभी इस स्टेज में स्कूल-कॉलेज बंद करने, सभी निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने या बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान नहीं है, जबकि कंस्ट्रक्शन के कामों में कुछ पाबंदियां रहेंगी जिनमें बिल्डिंग कवर आदि शामिल है। ग्रैप-2 में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ दफ्तर चलाने का अनिवार्य नियम नहीं है। ग्रैप-1 में पत्तियां, कूड़ा और अन्य कचरा खुले में जलाने पर रोक रहेगी, निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने नहीं दी जाएगी, निर्माण सामग्री को खुले में रखने, ढकने और धूल रोकने के नियमों का पालन करना होगा तथा निर्माण मलबा खुले में नहीं फेंका जा सकेगा। इसके साथ ही प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन नहीं चल सकेंगे, वैध पीयूसी प्रमाणपत्र और वाहन प्रदूषण से जुड़े लागू नियमों का पालन करना होगा और बीएस-4 तथा उससे पुराने मानक वाली प्रतिबंधित इंटर-सिटी बसों को दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!