|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली में सांस लेना दूभर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 567 के पार पहुंचा, मुंडका सबसे प्रदूषित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है और शहरवासी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हो गए हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 567 के स्तर तक पहुंच गया है, जिसे बहुत ही ख

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में सांस लेना दूभर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 567 के पार पहुंचा, मुंडका सबसे प्रदूषित
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है और शहरवासी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हो गए हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 567 के स्तर तक पहुंच गया है, जिसे बहुत ही खराब श्रेणी में माना जाता है और पिछले कुछ दिनों से शहर की यही स्थिति बनी हुई है। वायु गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का सुधार दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अलीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 619, बवाना में 361, रोहिणी में 433, सोनिया विहार में 425, मुंडका में 722, पंजाबी बाग में 490, झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में 479 और मंदिर मार्ग में 418 दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर दिल्ली के अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच चुका है, जहां मुंडका सबसे प्रदूषित क्षेत्र के रूप में सामने आया है। हालांकि सरकार और प्रशासन की ओर से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के मकसद से कई तरह के कदम उठाए जा चुके हैं, लेकिन धरातल पर इसके सकारात्मक नतीजे देखने को नहीं मिल रहे हैं और हवा और ज्यादा दमघोंटू होती जा रही है। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 दर्ज किया गया था, जो 267 दिनों में सबसे खराब स्तर था। उस समय यह भी आशंका जताई गई थी कि आने वाले दिनों में प्रदूषण और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेड-2 के प्रतिबंध लागू किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति किसी भी सूरत में सकारात्मक नजर नहीं आ रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी या नहीं। इस बीच दिल्ली के वायु प्रदूषण के मामले में उच्चतम न्यायालय ने भी चिंता जताई है और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को फटकार लगाते हुए कहा है कि कार एक स्टेटस सिंबल बन गई है, जिसे रोका नहीं जा सकता।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!