|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दिल्ली में 10 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जबलपुर से मिला लिंक, 5 राज्यों में हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने 2.21 लाख रुपये की साइबर ठगी की जांच करते हुए 10 करोड़ से अधिक के अंतरराष्ट्रीय जालसाजी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। दक्षिणी दिल्ली के अनुसार राजधानी में हुई 2.21 लाख रुपये की साइबर जा

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में 10 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जबलपुर से मिला लिंक, 5 राज्यों में हुई गिरफ्तारी
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली पुलिस ने 2.21 लाख रुपये की साइबर ठगी की जांच करते हुए 10 करोड़ से अधिक के अंतरराष्ट्रीय जालसाजी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। दक्षिणी दिल्ली के अनुसार राजधानी में हुई 2.21 लाख रुपये की साइबर जालसाजी की जांच में जुटी दक्षिण पश्चिम जिला साइबर पुलिस को जब जबलपुर से सुराग मिला तो देखते ही देखते 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का जाल बेनकाब हो गया। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर 544 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते साल नवंबर 2025 में थाने में पीड़ित से ट्रैफिक चालान भरने के फर्जी लिंक के जरिये 2.21 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की तो जिस सिमकार्ड से फर्जी एसएमएस भेजे जा रहे थे, वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में नितेश पटेल के नाम पर दर्ज मिला। पुलिस जब जबलपुर पहुंची तो सामने आया कि फोन उनका भांजा (स्कूली छात्र) इस्तेमाल कर रहा है। छात्र के हैंडसेट की जांच करने पर विंगो कैश नामक एप्लीकेशन मिला, जो उसे एक वाट्सएप ग्रुप से मिली थी। इस छात्र के फोन से बैकग्राउंड में लगभग 3,300 फर्जी चालान मैसेज अपने आप भेजे जा चुके थे। आमतौर पर पुलिस जांचती है कि पीड़ित का पैसा कहां गया। इस मामले में 2.21 लाख की कड़ी नेशनल बैंक आफ कुवैत से जुड़ी, जिससे आगे जांच अटक गई। तब पुलिस ने पैंतरा बदलकर जांचा कि एप यूजर्स को पैसा कहां से आ रहा है। इस उल्टे दांव से मुंबई की श्री बालाजी एंटरप्राइजेज का खाता मिला, जिससे तीन दिन में 41,000 यूजर्स को एक से तीन के रूप में दो करोड़ बांटे गए थे। यहीं से 10 करोड़ की साइबर ठगी का गिरोह पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में मोती सिंह बघेल (उदयपुर, राजस्थान) शामिल है, जो मुंबई से गिरफ्तार श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के पेआउट खाते का मुख्य संचालक है। हर्षपाल (हरदोई, यूपी) को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी खातों के संचालन और बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का जिम्मा संभालता था। विक्की (दयालपुर, दिल्ली) को नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जो फ्रीलांस बैंक अकाउंट और शेल कंपनियों के डाक्यूमेंट्स की व्यवस्था करने वाला एजेंट था। विशाल दास वैष्णव (उदयपुर, राजस्थान) को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया, जो कमीशन लेकर फर्म बनाने, बैंक किट और सिम कार्ड सप्लाई करने का काम करता था। बृजेश कुमार (मलेरकोटला, पंजाब) को पंजाब से गिरफ्तार किया गया, जो ग्राहक के कागजात से फर्जी खाता खुलवाकर पेआउट खाते को फंड करता था।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!