दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होता है और इन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। आमतौर पर मेट्रो में थूकने, शराब पीने, झगड़ा करने या आपत्तिजनक सामान ले जाने पर 200 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है, जबकि अधिकतर नियमों के उल्लंघन पर 500 रुपये तक का जुर्माना तय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में एक ऐसा भी नियम है, जिसका पालन नहीं करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना और चार साल तक की जेल हो सकती है। दिल्ली मेट्रो रेलवे अधिनियम, 2002 और मेट्रो बिजनेस रूल के तहत अलग-अलग गलतियों के लिए अलग-अलग जुर्माने तय किए गए हैं। इस अधिनियम के तहत शराब पीने, उपद्रव करने, थूकने, फर्श पर बैठने या झगड़ा करने पर 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है, जबकि आपत्तिजनक सामान ले जाने और मेट्रो की संपत्तियों को विरूपित करने पर भी 200 रुपये का जुर्माना लगता है। इसी तरह मेट्रो में प्रदर्शन करने, लिखने या पोस्टर चिपकाने पर 500 रुपये, मेट्रो की छत पर यात्रा करने पर 50 रुपये, अवैध प्रवेश और मेट्रो ट्रैक पर चलने पर 150 रुपये, महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने पर 250 रुपये, कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने पर 500 रुपये, अलार्म का दुरुपयोग करने पर 500 रुपये, मेट्रो में वस्तुओं की अनधिकृत बिक्री करने पर 400 रुपये, एएफसी गेट के ऊपर से कूदने पर 50 रुपये और वापसी की दिशा में यात्रा करने पर 50 रुपये का जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं बिना टिकट या पास यात्रा करने पर 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क और अधिकतम किराया वसूला जा सकता है। इन सभी नियमों के अलावा एक ऐसा अपराध भी है, जिसमें जुर्माना 5000 रुपये तक हो सकता है और चार साल तक की जेल भी हो सकती है। यह प्रावधान दिल्ली मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम, 2002 की धारा 67 में है। इस धारा के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति मेट्रो ट्रेन के संचालन में बाधा डालता है या ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसमें धरना देकर ट्रेन का रास्ता रोकना, बिना अनुमति रेलगाड़ी या अन्य रोलिंग स्टॉक को मेट्रो रेलवे पर रखना, सिग्नलिंग सिस्टम से छेड़छाड़ करना या ट्रेन के संचालन तंत्र में हस्तक्षेप करना शामिल है। ऐसे मामले में आरोपी को अधिकतम चार साल की जेल, 5000 रुपये तक जुर्माना या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं। इसलिए मेट्रो में सफर करते समय यात्रियों को न केवल सामान्य नियमों का पालन करना चाहिए, बल्कि ट्रेन के संचालन में किसी भी तरह की बाधा डालने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक गंभीर अपराध है जिसमें जेल और भारी जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो में इस एक गलती पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना और 4 साल की जेल, जानिए कौन सा है यह नियम
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होता है और इन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। आमतौर पर मेट्रो में थूकने, शराब पीने, झगड़ा करने या आपत्तिजनक सामान
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




