|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सांप ने रोका ट्रैफिक, युवक ने डंडे से हटाकर खुलवाया जाम

बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक सांप के सड़क पार करने के कारण यातायात अचानक थम गया। काठा गांव के पास हाईवे पर रेंगता हुआ सांप दिखाई देते ही ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहन रुक गए,

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सांप ने रोका ट्रैफिक, युवक ने डंडे से हटाकर खुलवाया जाम
📷 NRI Post Hindi Desk

बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक सांप के सड़क पार करने के कारण यातायात अचानक थम गया। काठा गांव के पास हाईवे पर रेंगता हुआ सांप दिखाई देते ही ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहन रुक गए, और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सांप हाईवे पार नहीं कर पा रहा था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसी दौरान एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए डंडे की मदद से सांप को हाईवे से हटाया। सांप के हटने के बाद वह खेतों की ओर चला गया और फिर हाईवे पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका। करीब पांच मिनट तक हाईवे पर वाहन थमे रहे, और सांप के जाने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवक को डंडे से सांप को हटाते हुए देखा जा सकता है। इसी दिन बागपत के आदर्श नंगला निवासी संजीव शर्मा को सुबह करीब ग्यारह बजे चारा काटते समय सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया। गन्ने के अगोले से निकले सांप ने हमला किया, और हाथ झटकने पर सांप दूर जाकर गिरा। संजीव शर्मा अपने स्वजन के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डा. शाहिद अली के अनुसार एंटी स्नेक वेनम के दस इंजेक्शन लगाकर उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!