|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील को लगाई फटकार, 'आदेश पसंद न आने पर न्याय प्रणाली से भरोसा उठने की बात कहना गलत'

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बार-बार 'आई क्राई माई बिलवेड जस्टिस सिस्टम' का तंज करने और कोर्ट रूम से बाहर जाने की कोशिश करने वाले वकील के आचरण को लापरवाही भरा और निंदनीय बताया है। न्

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील को लगाई फटकार, 'आदेश पसंद न आने पर न्याय प्रणाली से भरोसा उठने की बात कहना गलत'
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बार-बार 'आई क्राई माई बिलवेड जस्टिस सिस्टम' का तंज करने और कोर्ट रूम से बाहर जाने की कोशिश करने वाले वकील के आचरण को लापरवाही भरा और निंदनीय बताया है। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि आदेश पसंद न आने पर न्याय प्रणाली से भरोसा उठने की बात कहना अनुचित है। पीठ ने कहा कि वकील अपने मुवक्किल के हितों से इस कदर जुड़ गए कि वे जज और न्याय प्रणाली के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा उसे प्रभावित कर सकते हैं। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने वकील की माफी को भी दिखावा बताते हुए खारिज कर दिया और मामला दूसरी बेंच को भेज दिया। आदेश लिखवाते समय वकील ने चार बार 'आई क्राई माई बिलवेड जस्टिस सिस्टम' कहा, जो उनका एक तंज था। वह कह रहे थे कि हाय, मेरी प्यारी न्याय व्यवस्था, तुम्हारा क्या हाल हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने हवा में हाथ लहराए और सुनवाई के बीच बाहर जाने लगे। कोर्ट ने कार्यवाही रोककर उन्हें वापस बुलाया। अदालत 23 अक्टूबर के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली 91 वर्षीय अर्जुन देव भाटिया की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसके तहत घरेलू हिंसा मामले में उनकी बहू को पीतमपुरा स्थित उनके घर में रहने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले बहू अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थीं, लेकिन उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। अदालत ने पूछा कि क्या अर्जुन देव बहू के लिए 27,500 रुपये मासिक किराया देंगे या समान स्तर का दूसरा घर उपलब्ध कराएंगे। उनके वकील ने किराया देने और छह महीने की रकम अग्रिम जमा करने की सहमति दी। बहू के वकील ने कहा कि वह फ्लैट खाली कर चाबियां सौंप चुकी हैं और वहां लौटना नहीं चाहतीं। अदालत ने भाटिया को छह महीने का किराया जमा करने का निर्देश दिया। मकान मालिक को नोटिस जारी कर फ्लैट के कब्जे पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया। इस दौरान महिला की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता के आचरण पर अदालत ने हैरानी और नाराजगी जताई।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!