|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती: 191 उद्योगों को सील करने का निर्देश, 5,480 किमी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को दिल्ली, हरि

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती: 191 उद्योगों को सील करने का निर्देश, 5,480 किमी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित राज्यों और एजेंसियों को केवल योजनाएं बनाने के बजाय समय से जमीन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनसीआर राज्यों को सिर्फ योजना बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रदूषण रोकने के लिए तय समय में सख्त कदम उठाने होंगे, क्योंकि वायु प्रदूषण किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहता और पूरे एनसीआर में मिलकर एक समान रणनीति अपनाना जरूरी है। मंत्रालय के अनुसार पिछले एक साल में भूपेंद्र यादव एनसीआर के राज्य सरकारों और नगर निकायों के साथ 30 से अधिक समीक्षा बैठकें कर चुके हैं। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना समेत संबंधित अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 191 प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को तुरंत सील करने के निर्देश दिए गए, क्योंकि इन उद्योगों ने बार-बार निर्देश देने के बावजूद प्रदूषण रोकने वाले उपकरण लगाने के लिए ऑर्डर तक नहीं दिए थे। वहीं 2,345 उद्योगों में से 2,298 को ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का करीब 98 फीसदी है, और बाकी 47 उद्योग बंद या सील किए जा चुके हैं। औद्योगिक इकाइयों को हवा में पार्टिकुलेट मैटर का उत्सर्जन तय सीमा के अंदर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क की धूल को प्रदूषण की बड़ी वजह मानते हुए मंत्री ने बताया कि 5,480 किलोमीटर सड़कों को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक 3,221 किलोमीटर सड़कों का ही काम पूरा हुआ है, और बाकी काम में तेजी लाने, सड़कों के गड्ढे भरने तथा फुटपाथों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को दो शिफ्ट में चलाने को कहा गया है। इसके अलावा एनसीआर में जाम वाले 233 स्थानों पर तुरंत कार्रवाई करने और दिल्ली के 154 बॉर्डर एंट्री पॉइंट पर 31 दिसंबर 2026 तक मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकायों को कचरे के निस्तारण की क्षमता में रोजाना 6,747 टन की कमी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही ओखला, गाजीपुर, भलस्वा और बंधवारी में जमा पुराने कचरे को हटाने का काम तेज करने तथा 3,000 से ज्यादा निर्माण स्थलों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुराने ट्रकों और बसों को 2028 तक बीएस-सिक्स, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए परिवर्तन योजना में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया, और दिल्ली में शुरू किए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पावन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदूषण पर नजर रखी जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!