|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दिवाली की सफाई में कूड़े में न फेंके ये पुरानी चीजें, घर सजाने में आएंगी काम

दीपावली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं और कई पुरानी चीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। मगर घर में

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिवाली की सफाई में कूड़े में न फेंके ये पुरानी चीजें, घर सजाने में आएंगी काम
📷 NRI Post Hindi Desk

दीपावली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं और कई पुरानी चीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। मगर घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनको आप बेकार समझते हैं, लेकिन इन्हीं चीजों को कबाड़ समझकर बाहर फेंकने के बजाय घर को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। दिवाली की सफाई में कई पुरानी-टूटी चीजें निकलती हैं, जिनको हम सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं, मगर कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका रीयूज आप अपने घर को सजाने में कर सकते हैं और इनसे कई डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं। इससे न सिर्फ घर की सजावट पर होने वाला खर्च बचेगा, बल्कि पुरानी चीजों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा। ऐसी पांच चीजों में सबसे पहले पुरानी कांच की बोतलें शामिल हैं। घर में जूस, शरबत या दूसरी चीजों की कई कांच की बोतलें खाली पड़ी रहती हैं, जिन्हें सफाई के दौरान फेंकने के बजाय सजावट के काम में लाया जा सकता है। बोतलों को अच्छी तरह साफ करके सुखाने के बाद इन पर रंगीन पेंट, शीशे या सुंदर डिजाइन बनाए जा सकते हैं और इनके अंदर छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स डालकर घर के किसी कोने में रखा जा सकता है, जिससे रात के समय बहुत खूबसूरत रोशनी होगी। इसी तरह पिछले साल के पुराने मिट्टी के दीये और छोटे बर्तन भी बेकार समझकर नहीं फेंकने चाहिए, बल्कि इन्हें धोकर अच्छी तरह सुखाकर ऐक्रेलिक पेंट से रंगा जा सकता है और दीयों पर सुनहरे, लाल और पीले रंग से डिजाइन बनाकर इनमें छोटे फूल या सजावटी मोती रखकर सेंटर टेबल पर सजाया जा सकता है, जिससे घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक मिलेगा। इसके अलावा अलमारी की सफाई करते समय मिले पुराने दुपट्टे और साड़ियां भी काम आ सकती हैं, जिनका इस्तेमाल अब कपड़ों के रूप में नहीं होता। इन पुराने कपड़ों से रंगीन तोरण, कुशन कवर, टेबल रनर और दरवाजे के लिए सजावटी पट्टियां बनाई जा सकती हैं, और अगर कपड़े पर पहले से कढ़ाई या खूबसूरत बॉर्डर है तो डेकोरेशन और भी अच्छी लगेगी। घर में रखे बिस्कुट, चाय या मिठाई के पुराने टिन के डिब्बों पर रंगीन पेपर, कपड़ा, जूट की रस्सी या पेंट लगाकर नया लुक दिया जा सकता है और इन डिब्बों में छोटे पौधे, आर्टिफिशियल फूल या फेयरी लाइट्स रखकर बालकनी, खिड़की या घर के एंट्रेंस पर सजाया जा सकता है। सफाई के दौरान सबसे ज्यादा निकलने वाले पुराने अखबार और मैगजीन को सीधे रद्दी में देने के बजाय मोड़कर छोटी टोकरियां, फूल, वॉल हैंगिंग और सजावटी कटोरियां तैयार की जा सकती हैं और इन्हें पसंद के रंग से पेंट करके घर के किसी कोने में रखा जा सकता है। दीपावली की सजावट के लिए पुरानी चीजों का इस्तेमाल करते समय उनकी साफ-सफाई जरूर करें, कांच की बोतलों और टिन के डिब्बों के नुकीले किनारों को सुरक्षित बनाएं और सजावट में बिजली वाली लाइट्स का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!