|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची

दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई। रविवार को दिवाली के मौके पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध और प्रदूषण की मोटी चादर देखने

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची
📷 NRI Post Hindi Desk

दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई। रविवार को दिवाली के मौके पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध और प्रदूषण की मोटी चादर देखने को मिली। कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई और घने स्मॉग के कारण सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सोमवार सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 368 दर्ज किया गया। इस दौरान 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े उपलब्ध रहे, जिनमें 15 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग में सबसे ज्यादा 441 दर्ज किया गया, जबकि विवेक विहार में 437, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 434 और जहांगीरपुरी तथा नॉर्थ कैंपस में 433 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी हवा की स्थिति गंभीर रही। रोहिणी में 430, बवाना में 424, चांदनी चौक में 418, पटपड़गंज में 418, मुंडका में 417 और पंजाबी बाग में 409 दर्ज किया गया। आईटीओ में 407 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 402 रहा। वहीं नरेला में 379, वजीरपुर में 365, आरके पुरम में 364, लोधी रोड में 370 और मंदिर मार्ग में 369 दर्ज किया गया। दक्षिण और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में भी हवा खराब रही। ओखला फेज-2 में 353, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 346, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 में 301 और आनंद विहार में 335 दर्ज किया गया। श्री अरबिंदो मार्ग में 267 और कैंटोनमेंट एरिया में 293 रहा, जबकि इग्नू मैदान गढ़ी में सबसे कम 247 दर्ज किया गया। स्टेशन के हिसाब से देखें तो 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 से 500 के बीच यानी गंभीर श्रेणी में रहा, 35 स्टेशन 301 से 400 के बीच यानी बेहद खराब श्रेणी में रहे, जबकि 4 स्टेशन 201 से 300 के बीच खराब श्रेणी में दर्ज किए गए। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सुबह 5 बजे सेक्टर-62, नोएडा में 404 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-1 में 324, सेक्टर-39 में 314 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में 335 रहा। गाजियाबाद के वसुंधरा में 395, वेव सिटी में 390, लोनी में 377 और इंदिरापुरम में 333 दर्ज किया गया, वहीं नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में 296 रहा। दिल्ली में प्रदूषण के साथ घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग ने दिल्ली के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में खास सतर्कता की जरूरत बताई गई है, क्योंकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी तेजी से कम होने की आशंका है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!