|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दिवाली पर बिना चूल्हे के बनाएं गुलाब-पिस्ता श्रीखंड, सिर्फ 2 कप दही से तैयार होगी मलाईदार मिठाई

त्योहारों के मौके पर घर में कुछ मीठा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है, दिवाली से लेकर भाई दूज तक एक दूसरे को मिठाइयां बांटने का सिलसिला चलता है। अगर आपको भी मीठा खाना अच्छा लगता है और इस बार हलवा और खीर नहीं

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

त्योहारों के मौके पर घर में कुछ मीठा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है, दिवाली से लेकर भाई दूज तक एक दूसरे को मिठाइयां बांटने का सिलसिला चलता है। अगर आपको भी मीठा खाना अच्छा लगता है और इस बार हलवा और खीर नहीं बनाकर खाना चाहते हैं तो गुजरात का फेमस श्रीखंड बना सकते हैं। नॉर्मल श्रीखंड तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन इस बार दिवाली के मौके पर गुलाब-पिस्ता से भरपूर श्रीखंड बनाकर देखिए। यह बहुत टेस्टी और मलाईदार लगता है और इसको खाने के बाद आप कोई दूसरी स्वीट डिश को चखना नहीं चाहेंगे। गुलाब की खुशबू और पिस्ते के हल्के कुरकुरेपन से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। दही से बनने वाली यह मिठाई खाने में बेहद लाजवाब होती है और खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए गैस या चूल्हे की जरूरत नहीं पड़ती। बस गाढ़े दही में चीनी, गुलाब का स्वाद और इलायची मिलाकर आप घर पर बाजार जैसा श्रीखंड तैयार कर सकते हैं। गुलाब-पिस्ता श्रीखंड बनाने के लिए दो कप गाढ़ा छना हुआ दही, एक तिहाई कप पिसी हुई चीनी, एक बड़ा चम्मच गुलाब सिरप, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और दो बड़े चम्मच बारीक कटे पिस्ते की जरूरत होती है, जबकि गार्निश के लिए थोड़ी सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और केसर के कुछ धागे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सबसे पहले दही को गाढ़ा करने के लिए एक सूती कपड़े या मलमल में सादा दही डालें और कपड़े को बांधकर छह से आठ घंटे के लिए लटका दें या किसी छलनी में रखकर फ्रिज में छोड़ दें, जिससे दही का सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और गाढ़ा हंग कर्ड मिल जाएगा। इसके बाद एक बड़े बर्तन में दो कप गाढ़ा दही लें और उसमें पिसी हुई चीनी, गुलाब सिरप और इलायची पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण एकदम मुलायम और मलाईदार हो जाए। अब इस मिश्रण में बारीक कटे हुए पिस्ते डालकर इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं, क्योंकि पिस्ता डालने से श्रीखंड में अच्छा स्वाद और हल्का कुरकुरापन आता है। तैयार श्रीखंड को कम से कम तीस मिनट से एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, जिससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा, और सर्व करने से पहले ऊपर से कटे हुए पिस्ते, केसर के धागे और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर गार्निश कर दें। श्रीखंड बनाने के लिए हमेशा ताजा और फुल फैट दही इस्तेमाल करें और दही का पानी अच्छी तरह निकालें, वरना श्रीखंड पतला रह सकता है। गुलाब सिरप की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं और श्रीखंड को हमेशा ठंडा करके ही परोसें।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!