अगर आप दिवाली के त्योहार पर अपना पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और किसी शानदार डील की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है, जिसमें मोटोरोला के एक दमदार स्मार्टफोन की कीमत पर तीस हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके बहुत काम आ सकती है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में और इस फोन में मिलने वाले शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार से। किस फोन पर मिल रहा है यह ऑफर? मोटोरोला एज 70 प्रो फोन पर यह शानदार डील मिल रही है। फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल पेज पर इसकी एमआरपी 69,999 रुपये दी गई है, लेकिन सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर सिर्फ 39,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, अगर आप मिलने वाले वो डील का फायदा उठाते हैं, तो इस फोन को सिर्फ 35,149 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी इस फोन पर कुल 34,850 रुपये तक की बचत हो सकती है, जो किसी भी त्योहारी सेल में एक बहुत बड़ी छूट मानी जा सकती है। अब बात करते हैं इस फोन के डिस्प्ले की। किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज उसका डिस्प्ले होता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एक्सट्रीम अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1.5 के रेजोल्यूशन दिया गया है। इसके साथ ही 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जिससे फोन चलाते समय स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ रहता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 90 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी बैटरी बैकअप के मामले में भी यह फोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आज के समय में हर कोई अपने फोन से अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो लेना चाहता है, इसके लिए मोटोरोला के इस फोन में 50 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे डिटेल वाली तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक स्मूथ फोन खरीदना चाहते हैं, तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजाना के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल में इस डील को जरूर देख सकते हैं। हालांकि खरीदने से पहले ऑफर की शर्तें और फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दिवाली सेल में मोटोरोला के फोन पर 30 हजार रुपये से ज्यादा की छूट, जानिए पूरी डिटेल
अगर आप दिवाली के त्योहार पर अपना पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और किसी शानदार डील की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




