|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दिवाली से पहले वडोदरा में बड़ा एक्शन, 42 लाख का संदिग्ध घी जब्त

दिवाली से पहले गुजरात के वडोदरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक खाद्य निर्माण इकाई पर छापा मारकर 8,136 किलो संदिग्ध घी जब्त किया है. इस

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दिवाली से पहले गुजरात के वडोदरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक खाद्य निर्माण इकाई पर छापा मारकर 8,136 किलो संदिग्ध घी जब्त किया है. इस जब्त किए गए घी की अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये बताई गई है. अधिकारियों को शक है कि यह घी बड़े ब्रांडों के नाम से बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही थी. त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है. अधिकारियों ने मौके से चार सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब भेजे हैं. इन सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त किया गया घी मानकों पर खरा उतरता है या नहीं. रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. विभाग की इस कार्रवाई से निर्माण इकाई में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि बड़े ब्रांडों के नाम से मिलावटी घी बेचने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. यह छापा दिवाली से पहले मारा गया है, जब बाजार में मिठाइयों और घी की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में मिलावटखोर त्योहारी सीजन का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गुणवत्ता की शिकायत विभाग तक पहुंचाएं. मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है.

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!