|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर, कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जो रोशनी, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है और हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान राम, माता सीता

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जो रोशनी, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है और हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे, और तब नगरवासियों ने पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया था, तभी से दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है और मान्यता है कि जो लोग इस दिव्य रात में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनके घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती। हालांकि इस बार दिवाली की तारीख को लेकर लोगों में भारी कन्फ्यूजन है, क्योंकि कोई इसे 8 नवंबर तो कोई 9 नवंबर को दिवाली बता रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:28 बजे शुरू होगी और इसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे होगा। उदया तिथि और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा, जबकि प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:41 बजे से रात 8:17 बजे तक और निशिता काल मुहूर्त रात 11:44 बजे से रात 12:36 बजे तक रहेगा। पूजा से पहले सभी जरूरी सामग्री तैयार कर लेनी चाहिए, जिसमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, रोली, कुमकुम, चंदन, अक्षत, पान, सुपारी, पंचामृत, नारियल, गंगाजल, कलश, आम के पत्ते, मौली, जनेऊ, फूल, फल, दूर्वा, धूप, कपूर, दीपक, रुई की बत्ती, खील, बताशे और मिठाई शामिल हैं। पूजन विधि की बात करें तो दिवाली की शाम सबसे पहले पूजा की चौकी तैयार कर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं और रोली से स्वास्तिक बनाएं, पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें और पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। इसके बाद चौकी पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें, चौकी के बगल में कलश की स्थापना करें जिसमें जल के अलावा सुपारी, सिक्का और हल्दी की गांठ डालें, फिर एक अखंड दीपक प्रज्वलित करें। अब भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को गंगाजल से स्नान कराएं, चंदन, अक्षत, फूल, पान और फल अर्पित करें, खील, बताशे और मिठाई का भोग लगाएं और मंत्रों का जाप करते हुए विधि-विधान से पूजा पूरी करें। अंत में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!