ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है। ज्योतिषविदों के अनुसार शनि देव 11 दिसंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, यानी इस दिन से शनि देव की सीधी चाल शुरू हो जाएगी। मीन राशि में शनि का मार्गी होना चार राशियों के लिए कठिन समय माना जा रहा है। इन राशियों को आर्थिक और करियर मोर्चे पर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषविदों का कहना है कि जल्दबाजी में किए गए कार्य भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी है। मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसका संबंध खर्च, विदेश और स्थान परिवर्तन से माना जाता है। नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर जाने या विदेश में अवसर तलाशने वाले लोगों को कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। कामकाज के कारण खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए किसी कंपनी के साथ नया समझौता करने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ें और आर्थिक दबाव में कर्ज लेने से बचें। बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी रहेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे अष्टम शनि कहा जाता है। चंद्र राशि से यह स्थिति ढैय्या के प्रभाव से भी जुड़ी मानी जाती है। इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद और काम में देरी परेशान कर सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें और जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में बिना जानकारी पैसा लगाने से बचें और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो नए अवसर की पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन, परिवार और वाणी से संबंधित माना जाता है। दिसंबर में नौकरीपेशा लोगों को अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नई कंपनी में निवेश या कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है, क्योंकि पुराने भुगतान मिलने में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर अपनी बात सोच-समझकर रखें और गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। मीन राशि में ही शनि मार्गी होने जा रहे हैं और इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है। शनि लग्न भाव में स्थित हैं, इसलिए जिम्मेदारियां बढ़ने और कामकाज में दबाव महसूस होने की आशंका है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखें। कोई नया अवसर मिले तो उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझें, क्योंकि दूसरे विकल्प की तैयारी किए बिना मौजूदा नौकरी छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है।
दिसंबर में शनि होंगे मार्गी, इन 4 राशियों पर बढ़ेगी परेशानी, आर्थिक और करियर मोर्चे पर रहें सावधान
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है। ज्योतिषविदों के अनुसार शनि देव 11 दिसंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, यानी इस दिन से शनि देव की सीधी चाल शुरू हो ज
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


