गोंडा में दीपावली पर्व को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए छह नवंबर से 11 नवंबर तक किसी भी प्रकार की बिजली कटौती न करने का निर्देश जारी किया है। मुख्य अभियंता बिजली यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि पर्व के दौरान घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी बनी रहे, इसके लिए विभागीय स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और निर्धारित अवधि में उपभोक्ताओं को बिना कटौती बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि दीपावली के दौरान शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति सुचारु बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। तकनीकी खामी या अन्य कारणों से यदि कहीं बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पहले से संचालित कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है, साथ ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में मुख्य अभियंता ने मनकापुर ग्रामीण उपकेंद्र के 11 केवी फीडर पर बिना सुरक्षा उपकरण के ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे संविदाकर्मी महेंद्र गिरि को कार्य से हटाने और उनके निजी सहायक गौरव को तत्काल संविदाकर्मी नियुक्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में महेंद्र के शटडाउन लेकर मौके पर मौजूद न रहने का मामला सामने आया था, जिस पर संबंधित अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि उपखंड अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दीपावली पर गोंडा में 6 से 11 नवंबर तक बिजली कटौती नहीं, शिकायत मिलते ही तुरंत दुरुस्त होगी सप्लाई
गोंडा में दीपावली पर्व को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए छह नवंबर से 11 नवंबर तक किसी भी प्रकार की बिजली कटौती न करने का निर्देश जारी किया है। मुख्य अभियंता बिजली यदुनाथ यथा
NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




