|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दीपावली पार्टी के लिए बनवाया फर्जी शराब लाइसेंस, स्थान और तारीख बदलकर किया फर्जीवाड़ा, आबकारी विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

मुजफ्फरनगर में दीपावली पार्टी के लिए बनवाया गया एक दिवसीय शराब लाइसेंस फर्जी निकला है, जिसके बाद आबकारी विभाग ने पार्टी के आयोजक और एक जालसाज के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छह नवं

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दीपावली पार्टी के लिए बनवाया फर्जी शराब लाइसेंस, स्थान और तारीख बदलकर किया फर्जीवाड़ा, आबकारी विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
📷 NRI Post Hindi Desk

मुजफ्फरनगर में दीपावली पार्टी के लिए बनवाया गया एक दिवसीय शराब लाइसेंस फर्जी निकला है, जिसके बाद आबकारी विभाग ने पार्टी के आयोजक और एक जालसाज के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छह नवंबर को होटल स्वर्ण इन एंड सुईटस में देर शाम दीपावली पार्टी का आयोजन किया जाना था, जिसमें शराब पिलाने के लिए इवेंट बार लाइसेंस यानी वन-डे लाइसेंस (एफएल-11) आबकारी विभाग से लिया जाना होटल के मैनेजर को बताया गया था। इस बारे में होटल के फ्रंट कार्यालय के मैनेजर ने आबकारी विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार को जानकारी दी कि लाइसेंस पर हार्दिक ओबराय का नाम लिखा है। मामला संदिग्ध मानते हुए निरीक्षक अनिल कुमार अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचे और जांच में लाइसेंस फर्जी पाया गया, क्योंकि जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से यह लाइसेंस पांच नवंबर को किसी अन्य व्यक्ति के नाम से होटल ग्रांड रेडिएंट इन मेरठ रोड मंसूरपुर के लिए जारी किया गया था। लाइसेंस के संबंध में पार्टी के आयोजनकर्ता हार्दिक ओबेराय निवासी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि उसने यह लाइसेंस अपने परिचित अर्पित चौधरी से बनवाया था। निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जांच में लाइसेंस फर्जी पाया गया और जालसाज ने जिस होटल में पार्टी होनी थी, उसका स्थान और तारीख भी असली लाइसेंस में फर्जीवाड़ा कर बदल दी थी, हालांकि तलाशी में होटल के परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं मिली। प्रथम दृष्टया जांच में सरकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेज में अनधिकृत परिवर्तन, फर्जीवाड़ा एवं फर्जी दस्तावेज को वास्तविक दस्तावेज के रूप में उपयोग करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, इस मामले में आबकारी विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत होने की चर्चा चल रही है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर का कहना है कि सरकारी दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करना गंभीर अपराध है और आबकारी विभाग द्वारा वन-डे लाइसेंस 11 हजार रुपये में जारी किया जाता है, जबकि फर्जी लाइसेंस दस हजार रुपये में दो दिन के लिए जारी किया गया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!