घर में नया फर्नीचर हो या सालों पुरानी लकड़ी की अलमारी, दीमक लगने का डर हर किसी को बना रहता है। कई बार लकड़ी पर मिट्टी जैसी पतली परत दिखने लगती है, दरवाजे के कोनों से बुरादा गिरने लगता है या फर्नीचर अंदर से कमजोर होने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पुराने फर्नीचर को हटाकर नया सामान लाने के बाद भी दीमक दोबारा नजर आने लगती है। ऐसे में लोग दीमक भगाने के लिए महंगे तेल खरीदकर लाते हैं, तो बहुत से लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई सिरके का इस्तेमाल करता है, तो कोई नींबू या हींग के पानी पर भरोसा करता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन उपायों से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो सकती है? दीमक भगाने के लिए तंबाकू की पत्तियों का घरेलू नुस्खा भी बताया जाता है। तंबाकू में निकोटीन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कीड़ों के लिए जहरीला हो सकता है। हालांकि, तंबाकू की पत्तियों को फर्नीचर के पास रखने से दीमक पूरी तरह से खत्म हो जाती है, ऐसे पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसी तरह नींबू, सिरके और हींग के पानी जैसे कई घरेलू उपाय इंटरनेट पर बताए जाते हैं, लेकिन इन नुस्खों से दीमक की पूरी कॉलोनी या लकड़ी के अंदर छिपी दीमक खत्म होगी या नहीं, यह कह पाना मुश्किल है। ऊपर से दिखाई देने वाली दीमक हट जाने का मतलब यह नहीं है कि लकड़ी के अंदर या जमीन में मौजूद दीमक भी खत्म हो गई है। दीमक अक्सर लकड़ी के अंदर छिपकर उसे नुकसान पहुंचाती है। इसलिए कई बार बाहर से फर्नीचर ठीक दिखता है, लेकिन अंदर से वह कमजोर हो चुका होता है। दीमक लगने पर कुछ संकेत जरूर नजर आते हैं, जैसे लकड़ी के ऊपर मिट्टी जैसी पतली सुरंगें दिखाई देना, दरवाजे, खिड़की या अलमारी की लकड़ी का अंदर से खोखला होना, लकड़ी पर दबाव डालने से उसका टूटना या उसमें छेद नजर आना और घर की दीवारों या फर्नीचर के आसपास दीमक की मिट्टी जैसी परत दिखना। अगर इनमें से एक भी संकेत नजर आए, तो उसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। समय रहते चेक कराने से फर्नीचर और घर के दूसरे हिस्सों को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है। अगर घर में दीमक फैल चुकी है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लेना बेहतर है। एक्सपर्ट्स पहले यह पता लगाते हैं कि दीमक कहां से आ रही है और उसका फैलाव कितना है, इसके बाद समस्या के हिसाब से ट्रीटमेंट किया जाता है। अगर दीमक जमीन से घर में फैल रही है, तो पेस्ट कंट्रोल वाले मिट्टी, दीवार या फर्श के आसपास दवा डालकर उसका इलाज करते हैं और जरूरत पड़ने पर फर्श या दीवार में छोटे छेद करके भी दवा डाली जाती है। वहीं, लकड़ी के फर्नीचर में लगी दीमक को खत्म करने के लिए अलग तरीके अपनाए जाते हैं। ध्यान रखें कि कोई भी ट्रीटमेंट हर कंडीशन में हमेशा के लिए दीमक खत्म करने की गारंटी नहीं देता, इसलिए सही इलाज के साथ नमी पर कंट्रोल और समय-समय पर चेक करना भी जरूरी है। दीमक से दोबारा बचने के लिए घर में नमी न रहने दें। दीवारों में सीलन, पाइप से लीकेज और फर्श के आसपास जमा पानी की समस्या को जल्द ठीक कराएं, क्योंकि नमी दीमक के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना सकती है। लकड़ी को जमीन के सीधे कॉन्टैक्ट से बचाएं और लकड़ी के टुकड़ों तथा पुराने गत्तों को घर के पास लंबे समय तक इकट्ठा करके न रखें। अलमारी, बेड, दरवाजे और खिड़कियों के कोनों को समय-समय पर देखें और मिट्टी जैसी सुरंगें या लकड़ी में असामान्य छेद दिखने पर एक्सपर्ट से चेक कराएं। दीमक दिखने पर सिर्फ ऊपर से सफाई न करें, बल्कि यह पता लगाएं कि दीमक कहां से और क्यों आ रही है और जरूरत के मुताबिक ट्रीटमेंट कराएं। फर्नीचर बनवाते समय सही तरीके से ट्रीट की गई लकड़ी का चुनाव करें, इससे दीमक का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे कि तंबाकू की पत्तियां, नींबू, सिरका या हींग के पानी जैसे घरेलू नुस्खों को दीमक का पक्का इलाज न समझें। अगर दीमक लकड़
दीमक से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे हैं फेल, जानें फर्नीचर को जड़ से बचाने का सही तरीका
घर में नया फर्नीचर हो या सालों पुरानी लकड़ी की अलमारी, दीमक लगने का डर हर किसी को बना रहता है। कई बार लकड़ी पर मिट्टी जैसी पतली परत दिखने लगती है, दरवाजे के कोनों से बुरादा गिरने लगता है या फर्नीचर अं
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



