दीवाली के त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान और स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती हैं। इस दिन कई घरों में सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी खासतौर पर बनाई जाती है। अगर आप हर बार एक जैसी सूरन की सब्जी खाकर बोर गए हैं तो इस बार नए स्टाइल में सूरन की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में काफी लाजवाब होती है और सरसों के तेल, लहसुन, अदरक और खास मसालों से तैयार इसका गाढ़ा मसाला खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इस सब्जी की खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे आप रोटी, पराठे के साथ परोस सकते हैं। सूरन की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए 500 ग्राम सूरन, 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 चुटकी हींग, 2 सूखी लाल मिर्च, 2 मिडियम शेप के प्याज, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 टमाटर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया और जरूरत के अनुसार पानी की जरूरत होती है। गीला मसाला बनाने के लिए 3 सूखी लाल मिर्च, 8 से 10 कलियां लहसुन, 1 इंच का अदरक का टुकड़ा, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच काली सरसों और 1 छोटा चम्मच पीली सरसों लेनी है। बनाने का तरीका यह है कि सबसे पहले सूरन का छिलका उतारकर मिडियम शेप के टुकड़ों में काट लें और कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके इन टुकड़ों को गोल्डन होने तक तल लें। इसके बाद उसी कड़ाही में बचे हुए तेल में मेथी दाना, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें और कटे हुए प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब मिक्सर में सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा, साबुत धनिया, काली मिर्च और काली-पीली सरसों डालकर थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। इस गीले मसाले को भुने हुए प्याज में डालकर धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे, फिर इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे। इसके बाद तले हुए सूरन के टुकड़ों को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जरूरत के अनुसार पानी डालें और ढककर सूरन के नरम होने तक पकाएं। आखिर में स्वादानुसार नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। इस मसालेदार सूरन की सब्जी को गर्मागर्म चावल, पूरी, पराठे या रोटी के साथ परोसें, त्योहार के खाने में इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद सबको पसंद आएगा। ध्यान रखें कि सूरन काटते समय कई लोगों के हाथों में खुजली या जलन महसूस हो सकती है, इससे बचने के लिए इसे काटते समय हाथों में तेल लगाना एक पारंपरिक घरेलू तरीका है और आप हाथों में दस्ताने पहनकर भी सूरन काट सकते हैं, तथा काटने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
दीवाली पर अमचूर-हींग डालकर बनाएं सूरन की मसालेदार सब्जी, जानें आसान रेसिपी
दीवाली के त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान और स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती हैं। इस दिन कई घरों में सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी खासतौर पर बनाई जाती है। अगर आप हर बार एक जैसी सूरन की सब्जी खाकर बोर गए
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
