धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल दीवाली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार के दिन मनाया जाना है। इस खास मौके पर रात के समय जब पूरा घर दीपक की रोशनी में जगमगाता है, तो वह देखने में न सिर्फ सुंदर लगता है बल्कि उसके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक महत्व भी छिपा है। दीवाली के मौके पर लोग अपने घरों के मुख्य द्वार से लेकर हर छोटे से बड़े कमरे में दीया जरूर जलाते हैं और रसोई घर के मुख्य द्वार पर भी दोनों ओर दीया जलाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर के प्रत्येक कोने को रोशन करने की यह परंपरा क्यों निभाई जाती है। दरअसल ऐसा करना सिर्फ घरों को सजाना ही नहीं होता है, बल्कि घर के प्रत्येक हिस्सों को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करके मां लक्ष्मी के स्वागत और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का एक बेहतर तरीका माना जाता है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या वर्ष की सबसे गहन और काली रात्रि मानी जाती है, और शास्त्र तथा आध्यात्मिक नजरिए से दीपावली के दिन घर के हर कोने में दीपक जलाने के पीछे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पौराणिक अर्थ निहित हैं। अमावस्या तिथि अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि दीपक की ज्योति अग्नि तत्व का स्वरूप है, जो अज्ञान, भय, दरिद्रता और नकारात्मक शक्तियों यानी अलक्ष्मी का नाश करके घर में सात्विक ऊर्जा का संचार करती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, चौदह वर्ष के वनवास और रावण वध के पश्चात इसी पावन दिन भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी अयोध्या लौटे थे, और उस अमावस्या की काली रात में अयोध्यावासियों ने संपूर्ण नगर को मिट्टी के दीपकों की पंक्तियों से जगमग कर दिया था। पद्म पुराण के अनुसार, कार्तिक अमावस्या के दिन ही क्षीरसागर से धन एवं समृद्धि की देवी माता महालक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था, और शास्त्रों में माता के स्वागत के लिए घर-घर में दीपक जलाने का विशेष विधान बताया गया है। स्कंद पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार, दीपावली की रात्रि लक्ष्मी पूजन के उपरांत घर के प्रत्येक भाग में दीपक रखना अनिवार्य माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि घर का कोई भी कोना यदि अंधकार में रहता है, तो वहां अलक्ष्मी यानी दरिद्रता, कलह और आलस्य का वास हो सकता है। रसोई, तिजोरी का स्थान, शयनकक्ष, तुलसी चौरा, जल का स्थान और छत तक दीपक रखने से घर का वास्तु दोष शांत होता है और समस्त नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है। मिट्टी का दिया पृथ्वी तत्व, तेल जल तत्व, रुई की बाती वायु तत्व, अग्नि और उसकी ज्योति आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, और घर के हर कोने में इसे प्रज्वलित करने से संपूर्ण वातावरण ऊर्जावान और पवित्र हो जाता है।
दीवाली पर घर का एक भी कोना अंधेरे में क्यों नहीं छोड़ते? जानिए हर कमरे में दीया जलाने का गहरा रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल दीवाली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार के दिन मनाया जाना है। इस खास मौके पर रात के समय जब पूरा घर दीपक की रोशनी में जगमगाता है, तो वह देखने में न सिर्फ सुंदर लगता है बल्कि उ
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


